एक्सप्लोरर

World Badminton Championship 2019: पीवी सिंधू ने पक्का किया पांचवां पदक, प्रणीत की जीत से मेन्स सिंगल्स में 36 साल का सूखा खत्म

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से आज भारत के लिए दोहरी खुशखबरी आई. जहां पीवी सिंधू ने विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपना पांचवां पदक पक्का किया. वहीं बी साई प्रणीत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर टूर्नामेंट के पुरूष एकल में पदक का पिछले 36 साल का इंतजार खत्म किया.

बासेल: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपना पांचवां पदक पक्का किया. वहीं बी साई प्रणीत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर टूर्नामेंट के मेन्स सिंगल्स में पदक का पिछले 36 साल का इंतजार खत्म किया. भारत के लिए दोहरी सफलता के दिन ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने चीनी ताइपै की ताइ झू यिंग को शिकस्त दी, जबकि प्रणीत ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया.

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पिछले दो आयोजनों में सिलवर मेडल जीतने वाली सिंधू ने विश्व रैंकिंग की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को पिछड़ने के बाद 71 मिनट तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में 12-21 23-21 21-19 से हराया. इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिये चुने गये विश्व में 19वें नंबर के प्रणीत ने क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और विश्व में चौथे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन को 24-22, 21-14 से हराया.

1983 में प्रकाश पादुकोण ने मेन्स सिंगल्स में जीता था पदक

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण इस प्रतियोगिता में मेन्स सिंगल्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे. उन्होंने 1983 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. ओलंपिक सिलवर मेडल विजेता 24 साल की सिंधू फाइनल में जगह पक्की करने के लिए चीन की चेन यू फेइ और डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेंगी.

शुरूआती गेम गंवाने के बाद सिंधू ने की शानदार वापसी

सिंधू ने शुरूआती गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की. तेइ झू यिंग के खिलाफ सिंधू का रिकार्ड अच्छा नहीं है. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए 14 मुकाबले में सिंधू सिर्फ चार में जीत दर्ज कर सकी है और उनकी यह जीत लगातार छह हार के बाद आयी है.

तेइ झू यिंग ने पहला गेम बेहद ही आसानी से जीत कर सिंधू को परेशानी में डाल दिया. दूसरे गेम में सिंधू ने वापसी की और 2-0 की बढ़त कायम की, लेकिन तेइ झू ने स्कोर को 3-3 से बराबरी करने के बाद 8-5 की बढ़त ले ली. सिंधू ने एक बार फिर से लय हासिल करके ब्रेक के समय 11-9 की बढ़त कायम कर ली. इसके बाद स्कोर 12-12 और फिर 15-15 की बराबरी पर था.

सिंधू ने 18-16 की बढ़त हासिल की लेकिन तेइ झू यिंग ने फिर से स्कोर को 20-20 से बराबर कर दिया, उन्होंने इसके बाद कुछ शानदार शाट लगाकर गेम 23-21 से अपने नाम किया. निर्णायक सेट में तेइ झू यिंग ने एक बार फिर शानदार शुरूआत करते हुए 4-1 की बढ़त कायम की. उन्होंने अपना दबदबा बनाते हुए 8-4 की बढ़त हासिल कर ली. सिंधू ने इसके बाद वापसी की और स्कोर उनके पक्ष में 7-9 हो गया. सिंधू ने लय जारी रखते हुए स्कोर को 14-14 से बराबर करने के बाद 18-17 की बढ़त कायम की. तेइ झू यिंग ने इसके बाद दो गलतियां की जिसका फायदा उठाकर सिंधू ने मैच अपने नाम कर लिया.

प्रणीत ने 2017 में जीता था सिंगापुर ओपन

प्रणीत ने 2017 में सिंगापुर ओपन जीता था और वह इस साल के शुरू में स्विस ओपन में उप विजेता रहे थे. इससे पहले इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ उनका रिकार्ड 1-2 का था. पहले गेम में प्रणीत ने 8-4 से बढ़त हासिल की लेकिन जोनाथन ने वापसी की और स्कोर 10-10 से बराबर कर दिया. प्रणीत ब्रेक तक 11-10 से बढ़त पर थे. इसके बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बाद में प्रणीत ने ताकतवर स्मैश जमाकर पहला गेम जीता.

दूसरा गेम में प्रणीत ने 7-1 से बढ़त हासिल की और ब्रेक तक वह 11-3 से आगे थे. जोनाथन ने वापसी की कोशिश की और एक समय वह स्कोर 12-15 से आगे था. इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और उनके पास छह मैच प्वाइंट थे. जोनाथन का कमजोर रिटर्न बाहर चला गया और साई प्रणीत ने मैच अपने नाम कर दिया.

PoK में है 5 हजार साल पुराना हिंदुओं का धार्मिक स्थल शारदा पीठ, देखिए ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget