एक्सप्लोरर

World Athletics Championship: धोनी के फैन सचिन यादव बनना चाहते थे क्रिकेटर, अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए किया क्वालीफाई, पढ़िए कहानी

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा ने सिर्फ एक थ्रो से फाइनल में जगह बना ली. सचिन यादव ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 85 मीटर का आंकड़ा छूकर सबका ध्यान खींचा, जानिए कौन हैं सचिन यादव

World Athletics Championship: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का थ्रो किया और सीधे फाइनल में जगह बना ली. नीरज के अलावा कुल 11 और एथलीट्स ने भी फाइनल में क्वालिफाई किया है. जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहें सचिन यादव.

भारत की तरफ से इस बार जेवलिन थ्रो में चार एथलीट मैदान में उतरे थे.  नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यशवीर सिंह और सचिन यादव. इनमें से रोहित और यशवीर फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाए, जबकि नीरज चोपड़ा और सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं सचिन यादव की पूरी कहानी.

सचिन यादव की कहानी, धोनी के फैन से जेवलिन थ्रोअर तक

उत्तर प्रदेश के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 25 साल के सचिन यादव की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. कभी उनका सपना क्रिकेटर बनने का था. वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते थे और अब जसप्रीत बुमराह को फॉलो करते हैं, लेकिन किस्मत ने उनके लिए एक अलग रास्ता चुना. परिवार के कहने पर उन्होंने एथलेटिक्स अपनाया और यही फैसला उनकी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ.

सचिन ने पहली बार 2024 में बेंगलुरु में हुए 63वें नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 80.04 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल हासिल किया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2025 में उन्होंने देहरादून नेशनल गेम्स (84.39 मीटर) और कोच्चि फेडरेशन कप (83.86 मीटर) में लगातार गोल्ड मेडल जीते.

एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर, 85 मीटर क्लब में एंट्री

सचिन को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 से मिली. यहां उन्होंने पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ 85.16 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही वह 85 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले चौथे भारतीय जेवलिन थ्रोअर बन गए. उनसे पहले नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह और किशोर जेना यह कारनामा कर चुके हैं.

फाइनल में पहुंचे ये दिग्गज

नीरज चोपड़ा और सचिन यादव के अलावा जेवलिन थ्रो फाइनल में एंडरसन पीटर्स, जूलियन वेबर, जूलियस येगो, डेविड वेग्नर, अरशद नदीम, कर्टिस थॉम्पसन, जैकब वडलेज्च, केशोर्न वालकॉट, कैमरून मैकिन्टायर और रुमेश पाथिरागे जैसे स्टार एथलीट्स ने जगह बनाई है.

भारत को उम्मीदें

अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां नीरज से एक और स्वर्ण पदक की उम्मीद है. वहीं, सचिन यादव के प्रदर्शन ने भी भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य की मजबूत तस्वीर पेश की है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget