एक्सप्लोरर

Wimbledon 2018: फेडरर का 9वीं बार खिताब जीतने का सपना टूटा, क्वार्टर फाइनल में एंडरसन के हाथों मिली हार

एंडरसन को यह मैच जीतने में चार घंटे 13 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा. पहले सेट में एंडरसन फेडरर के खेल के पास भी नहीं थे, लेकिन दूसरे सेट से उन्होंने जबरदस्त सुधार करते हुए फेडरर को काफी भगाया.

विबंलडन में खेले जा रहे मेन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 2 रोजर फेडरर को हार का सामना करना पड़ा है. बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-8 दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने रोजर फेडरर को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है. एंडरसन ने बुधवार को मौजूदा विजेता फेडरर को पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में 2-6, 6-7 (7-5), 7-5, 6-4, 13-11 से मात दी. इस हार के साथ ही फेडरर का 9वीं बार यह खिताब जीतने का सपना भी टूट गया.

एंडरसन को यह मैच जीतने में चार घंटे 13 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा. पहले सेट में एंडरसन फेडरर के खेल के पास भी नहीं थे, लेकिन दूसरे सेट से उन्होंने जबरदस्त सुधार करते हुए फेडरर को काफी भगाया. फेडरर हालांकि दूसरे सेट जीतन में भी कामयाब रहे.

तीसरे सेट में फेडरर मात खा गए और यह सेट एंडरसन की वापसी का गवाह बना. यहां से बाकी के दोनों सेट जीत एंडरसन ने फेडरर के नौवें विबंलडन खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया. फेडरर से तेज सर्विस करने वाले एंडरसन ने इस मैच में 18 ऐस लगाए जबकि फेडरर सिर्फ 16 ऐस ही लगा सके. एंडरसन ने 65 विनर्स लगाए और फेडरर ने 61.

सेमीफाइनल में एंडरसन का सामना कनाडा के मिलोस राओनिक और अमेरिका के जॉन इश्नेर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल! वीडियो वायरल 
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल!
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget