एक्सप्लोरर

जानिए क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है 'युवराज सिंह माफी मांगो'

सोमवार रात से सोशल मीडिया पर युवराज सिंह को लेकर एक हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग के ज़रिए लोग युवराज से माफी मांगने की बात कर रहे हैं. युवराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. इसी कारण #युवराज_सिंह_माफी_मांगो ट्रेंड कराया जा रहा है.

सोमवार (01 जून) रात से सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ युवराज सिंह को लेकर एक हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, इस हैशटैग के ज़रिए युवराज से माफी मांगने की बात कही जा रही है. आपको बता दें कि हाल ही में युवराज ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद युवराज का वो वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, जिसके #युवराज_सिंह_माफी_मांगो ट्रेंड होने लगा. जानिए क्या है पूरा मामला? उल्लेखनीय है कि काफी दिन पहले रोहित और युवराज के बीच एक इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन हुआ था. इस सेशन के दौरान रोहित और युवराज ने क्रिकेट, कोरोना वायरस, निजी ज़िंदगी और भारतीय क्रिकेटरों को लेकर बहुत सारी बातें शेयर की थीं. इन दोनों खिलाड़ियों के लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल कमेंट कर रहे थे. इन कमेंट्स को देखकर युवराज ने रोहित के साथ हंसी-मजाक में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया. युवराज ने इस दौरान चहल का मज़ाक उड़ाते हुए एक जातिसूचक शब्द कहा था. दरअसल, युवराज और रोहित इस बातचीत में चहल के टिकटॉक वीडियो का मज़ाक बना रहे थे. अब सोशल मीडिया पर युवराज का यह वीडियो वायरल हो रहा है और ट्विटर पर लोग उनसे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं. युवराज ने पिछले साल लिया था संन्यास गौरतलब है कि युवराज ने 10 जून, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. युवी 2017 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलते दिखे थे. इसके बाद लगातार टीम में जगह न मिलने पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 2011 विश्व कप में भारत की जीत के हीरो रहे युवराज के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
उम्र महज नंबर, ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 ने दुनिया को चौंकाया; जानें सबकी ऐज 
उम्र महज नंबर, ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 ने दुनिया को चौंकाया; जानें सबकी ऐज 
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget