एक्सप्लोरर

किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है एशिया कप का खिताब? भारत-पाकिस्तान समेत जानें सभी टीमों का हाल

Most Time Asia Cup Winner: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है. इससे पहले जान लीजिए किस टीम ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीता है.

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है. यह एशिया कप का 17वां संस्करण है. इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. यह सिर्फ तीसरा मौका होगा, जब एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा. इसके अलावा बाकी 14 एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेले गए हैं. जिसमें से सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब भारत ने जीता है. इसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान का नंबर आता है.

भारत ने सबसे ज्यादा बार जीता है एशिया कप का खिताब

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी. उस समय भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. भारत ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीता है. भारत ने कुल 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत ने साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप खिताब जीता है.

6 बार श्रीलंका ने जीता है एशिया कप का खिताब

भारत के बाद श्रीलंका एशिया कप की सबसे सफल टीम रही है. श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप का खिताब जीता है. श्रीलंका ने साल 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था.

सिर्फ दो बार ही जीत पाया है पाकिस्तान

पाकिस्तान एशिया कप के इतिहास में सिर्फ दो बार ही खिताब जीत पाया है. पाकिस्तान ने पहली बार साल 2000 में एशिया कप का खिताब जीता था. इसके बाद पाकिस्तान को 12 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था. पाकिस्तान ने दोबारा साल 2012 में एशिया कप का खिताब जीता.

बांग्लादेश-अफगानिस्तान को अभी भी है ट्रॉफी का इंतजार

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका का दबदबा रहा है. इन तीनों टीम के अलावा और कोई टीम अब तक एशिया कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. बांग्लादेश और अफगानिस्तान को एशिया कप की ट्रॉफी जीतने का लंबे समय से इंतजार है. इसके अलावा नईं टीमें जो टूर्नामेंट शामिल होती आ रही हैं, वो भी एशिया कप का खिताब जीतने में नाकामयाब रही हैं.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने 15 अगस्त को ही क्यों लिया संन्यास? सुरेश रैना ने खोला असली राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget