एक्सप्लोरर

WATCH: विराट को आउट करने के लिए फील्डर बन गया 'रोबोट', लपका अविश्वसनीय कैच

बीती रात एबी डीविलियर्स की आतिशी पारी की मदद से आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली से मिले 174 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने बौना साबित कर दिया और 90 रनों की मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद भी नाबाद रहे.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: बीती रात एबी डीविलियर्स की आतिशी पारी की मदद से आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली से मिले 174 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने बौना साबित कर दिया और 90 रनों की मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद भी नाबाद रहे. लेकिन आरसीबी की पारी के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब मैच एक बार फिर से दिल्ली की तरफ झुकता दिख रहा था. जी हां, हम बात कर रहे हैं 11वें ओवर की. जब हर्षल पटेल की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा कैच लपका कि मानो हर क्रिकेट फैन हैरान रह गया. हर्षल पटेल ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद फुलटॉस विराट के पैड की तरफ फेंकी. विराट ने फ्लिक खेला और गेंद हवा बाउंड्री पार करने के लिए निकलने लगी. लेकिन तभी बाउंड्री पर नज़र आए तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट. जिन्होंने रोबोटिक अंदाज़ में ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका कि विराट कोहली चारो खाने चित हो गए.
WATCH: विराट को आउट करने के लिए फील्डर बन गया 'रोबोट', लपका अविश्वसनीय कैच
बाउंड्री से ठीक पहले बोल्ट ने हवा में ऊंची छलांग लगाते हुए एक हाथ से विराट का कैच पकड़ लिया. लेकिन गेंद की पावर इतनी ज़्यादा थी कि वो बाउंड्री की ओर गिरने लगे. लेकिन बोल्ट ने अपनी फिटनेस का बखूबी नमूना पेश किया और ठीक बाउंड्री से टकराने से पहले ही खुद को ज़मीन पर रोक लिया. बोल्ट के इस रोबोटिक अंदाज़ वाले साहस को देख खुद विराट कोहली भी हैरान थे. हालांकि एबी डीविलियर्स की पारी की मदद से दिल्ली के हाथ आया मैच में वापसी का मौका नहीं बन पाया. लेकिन बोल्ट की इस कैच की मैच के बाद भी जमकर प्रशंसा हो रही है. देखें वीडियो: खुद विराट ने मैच के बाद कहा कि 'मैं भी उस कैच को देखकर हैरान रह गया था. खुद मुझे भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने कैच पकड़ लिया है. लेकिन आईपीएल में इस तरह की फील्डिंग और कैच देखने को मिलते हैं. जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. ऐसे में आपको अपने शॉट और आउट होने पर अफसोस नहीं होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget