एक्सप्लोरर

IPL के शुरूआती मैचों में मैं धोनी का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता था: आर अश्विन

आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसा मंच है, जिसे सभी हासिल करना चाहते हैं. मेरे लिए यह पहचान बनाने का जरिया था. धोनी को नहीं पता था कि अश्विन कौन है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आज तक जितने स्पिनर्स ने खेला है वो सभी धोनी के मुरीद हैं. सभी को पता है कि अगर उनकी गेंदबाजी बेहतर थी तो उसे बेस्ट बनाने में धोनी का हाथ था जो विकेट के पीछे से कमाल करते थे. युजी चहल, आर अश्विन, कुलदीप यादव और दूसरे क्रिकेटर्स. चाहे आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट धोनी ने हमेशा ये साबित किया है कि विकेट के पीछे रहकर वो किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं.

आर अश्विन इन्हीं गेंदबाजों में से थे जिन्हें धोनी के साथ वन टू वन बल्लेबाज को आउट करने की प्लानिंग बनाने का मौका मिला. चाहे टीम इंडिया हो या आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स. आर अश्विन ने हर जरूरी मैच में अपनी गेंदबाजी और धोनी की रणनीति की मदद से टीम इंडिया को विकेट दिलाई है.

अश्विन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने शुरुआती वर्षों में वह महेंद्र सिंह धोनी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा से उन्हें असाधारण रूप से कुशल गेंदबाज मानते हैं. अश्विन ने 'क्रिकबज इन कनवर्सेशन' पर हर्षा भोगले से कहा, "धोनी हमेशा कहते थे कि मैं असाधारण रूप से कुशल हूं और आप जो कुछ भी करते हैं, उसे करते रहना चाहिए."

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अश्विन को 2008 में अनुबंध मिला था.

उन्होंने कहा, "आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसा मंच है, जिसे सभी हासिल करना चाहते हैं. मेरे लिए यह पहचान बनाने का जरिया था. धोनी को नहीं पता था कि अश्विन कौन है, (मैथ्यू) हेडन और (मुथैया) मुरलीधरन को नहीं पता था कि अश्विन कौन है. पहली चीज जो मेरे दिमाग में आई वह यह थी कि मैं इन लोगों को दिखाऊंगा कि अश्विन यहां है."

स्टार आफ स्पिनर ने धोनी को लेकर कहा कि चैलेंजर ट्रॉफी के दौरान उन्होंने उन्हें आउट कर दिया था और फिर वहीं से उन्होंने धोनी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

अश्विन ने कहा, "मेरी उनसे कभी लंबी बात नहीं हुई. इसके लिए मुझे नेट पर धोनी को आउट करना था. वह मुरलीधरन पर छक्के मार रहा था और मैंने सोचा कि अगर मैं उससे बेहतर गेंदबाजी करूंगा तो मुझे मुरली पर तरजीह मिल सकती है."

उन्होंने कहा, "मैंने चैलेंजर ट्रॉफी के दौरान उसे आउट करके और फिर छोटे बच्चे की तरह जश्न मनाकर उसका ध्यान खींचा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget