एक्सप्लोरर

TOSS REPORT INDvsSL: अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाज़ी

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम ने अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. टीम इंडिया आज फिरोज शाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शनिवार को सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है.

नई दिल्ली: तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम ने अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. टीम इंडिया आज फिरोज शाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शनिवार को सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है. भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले की टीम में दो बदलाव किए हैं. युवा केएल राहुल के स्थान पर एक बार फिर से शिखर धवन की वापसी हुई है. जबकि उमेश यादव की जगह मोहम्मद शमी अंतिम टेस्ट में एक बार फिर उमेश यादव टीम का हिस्सा बने हैं. जबकि मेहमान टीम श्रीलंका ने सीरीज़ बचाने के लिए 3 अहम बदलाव किए हैं. कप्तान दिनेश चांदीमल ने रंगना हेराथ, थिरीमाने और शनाका को अंतिम टेस्ट में जगह नहीं दी है. जबकि संदाकन, धनंजय डिसिल्वा औैर रौशन सिल्वा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. साल 2017 के अपने अंतिम टेस्ट में भारत की नजरें लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के रिकार्ड की बराबरी पर हैं. इस समय भारत लगातार आठ टेस्ट सीरीज जीत चुका है. कोटला मैदान पर जीत या ड्रॉ उसे आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के संयुक्त रूप से लगातार सीरीज जीत के रिकार्ड की बराबरी पर पहुंचा देगी. इस सीरीज का कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. वहीं नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल की थी. नागपुर में कप्तान विराट कोहली, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने सेंकड़े जड़े थे और बताया था कि भारतीय बल्लेबाजी में कितनी गहराई है. इन सभी के आगे श्रीलंकाई गेंदबाज बेबस नजर आए थे. कोटला कि विकेट पारंपरिक टेस्ट विकेट के तौर पर खेल सकती है. पांच दिन के दौरान यह टूट सकती है जो स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी. भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर कोहली, पुजारा, रोहित के भरोसे होगी. वहीं अजिंक्य रहाणे का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. भारत के लिए इनका फॉर्म से बाहर होना चिंता का सबब बना हुआ है क्योंकि इस टेस्ट के बाद टीम इंडिया को सबसे बड़ी सीरीज़ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना है. समस्या श्रीलंका के लिए बड़ी है जिसके सामने सीरीज ड्रॉ कराने का मौका है. दिनेश चंडीमल की कप्तानी वाली श्रीलंका बराबरी के लिए निश्चित तौर पर अपनी रणनीति में बदलाव करेगी. मेहमान टीम के बल्लेबाजों में अभी तक धैर्य की कमी देखी गई है. बड़ी पारी खेलने का अनुभव न होना उसके बल्लेबाजों की कमी है. वहीं जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया है उसके लिए वो भी सिरदर्द बने हुए हैं. गेंदबाजी में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने अभी तक भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. उनके अलावा कोई और गेंदबाज मेहमान टीम के लिए यह काम नहीं कर पाया है. हालांकि सुरंगा लकमल ने पहले टेस्ट में जरूर प्रभावित किया था, लेकिन उसके पीछे की वजह विकेट से मदद मिलना ज्यादा थी. उस मैच की पहली पारी के बाद से लकमल बेअसर ही दिखें हैं. लाहिरू गमागे से श्रीलंका थोड़ी उम्मीद लगा सकती है. श्रीलंका को हालांकि इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. उसके सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं. टीम: भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और शिखर धवन. श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), सादिरा समाराविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, लाहिरू गमागे, धनंडय डी सिल्वा, लक्षण संदकाना, रोशेन सिल्वा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget