एक्सप्लोरर

INDvsAUS: 4-0 की बढ़त के साथ धोनी को पछाड़ सकते हैं कप्तान कोहली

INDvsAUS: 4-0 की बढ़त के साथ धोनी को पछाड़ सकते हैं कप्तान कोहलीसौजन्य: BCCI Twitter
बेंगलुरू: पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3-0 से पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी है. कोहली की नजरें इस मैच को जीत कर महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड को तोड़ने पर होंगी. भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है तो कोहली वनडे मैचों में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा जीत (लगातार नौ मैच में जीत) हासिल करने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे. भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. हालांकि, पहले दो मैचों में उसका मध्यक्रम विफल रहा था. लेकिन टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इसमें बदलाव किए और तीसरे मैच में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चौथे नबंर पर उतारा और उनके स्थान पर मनीष पांडे को भेजा. उनका यह प्रयोग सफल रहा और टीम को जीत मिली. रोहित और अजिंक्य रहाणे पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. रहाणे ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था. वहीं कोहली और धौनी भी बल्ले से रन कर रहे हैं. इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है. चाहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार हों या स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव, सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. सीरीज पर कब्जा जमा चुकी मेजबान टीम इस मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा सकती है. मोहम्मद शमी, उमेश यादव और अक्षर पटेल इस स्थिति में अंतिम एकदाश में आ सकते हैं. वहीं, मेहमान टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. वह बल्ले और गेंद दोनों से अच्छी शुरुआत के बाद भी पीछे रह जाती है. कप्तान स्टीव स्मिथ और गेंदबाजी में नाथन कल्टर नाइल को छोड़कर कोई और खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है. हालांकि पिछले मैच में सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच की वापसी से टीम को मजबूती मिली, उन्होंने आते ही शतक जड़ा. दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पर भी रन करने की जिम्मेदारी है. लेकिन वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल का भी बल्ले से खामोश रहना आस्ट्रेलिया के लिए सिर दर्द है. स्पिन गेंदबाज एश्टन अगर उंगली में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह चौथे मैच में एडम जाम्पा को मौका दिया जा सकता है. टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और लोकेश राहुल. ऑस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, केन रिचर्डसन, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन कल्टर-नाइल,पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टॉइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, एडम जाम्पा और हिल्टन कार्टराइट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget