एक्सप्लोरर

विराट कोहली का चौंकाने वाला खुलासा, टीम में सिलेक्शन के लिए जब पिता ने रिश्वत देने से कर दिया था इंकार

विराट कोहली ने कहा कि उनके पिता ने काफी मेहनत की थी. वो हमेशा सच पर यकीन करते थे. इसी कारण उन्होंने मेरे सिलेक्शन के लिए रिश्वत देने से मना कर दिया था. आज जब मैं पिछे झांक कर देखता हूं तो मुझे पता चलता है कि मेहनत क्या होती है.

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री हाल ही में विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसने सभी लाइव ऑडियंस को चौंका कर रख दिया. उन्होंने अपने पिता के बारे में एक किस्सा बताते हुए कहा कि, उनके सेलेक्शन को लेकर उनके पिता ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया था. विराट के पास उस दौरान सारा टैलेंट था लेकिन फिर भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया. विराट ने कहा कि उस दौरान स्टेट क्रिकेट में काफी कुछ होता था. कई चीजें ऐसी थीं जो सही नहीं थी.

विराट ने कहा कि, उस दौरान मेरे साथ एक ऐसा ही हादसा हुआ था जब मुझे बताया गया था कि आपके पास चाहे कितना भी टैलेंट हो लेकिन उसके अलावा भी आपको कुछ करना पड़ता है. मेरे पिता 'प्रेम' काफी मेहनती थे, उन्होंने सड़क पर लगे लाइट से अपनी पढ़ाई की है. उन्होंने काफी दुख सहा है. मेहनत कर वो अंत में वकील बने. उससे पहले वो मर्चेंट नेवी में काम करते थे. कोहली ने आगे बताया कि जो इतनी मेहनत करता है उसे ऐसी रिश्वत वाली भाषा समझ नहीं आती.

भारतीय कप्तान ने कहा कि, उनके पिता शार्टकट पर यकीन नहीं करते थे और हमेशा ये बताते थे कि मेहनत करो और खुदपर भरोसा रखो. उन्होंने मेरे कोच से कहा था कि अगर विराट अपने दम और टैलेंट पर खेल सकता है तो मैं ये सब करने के लिए तैयार नहीं हूं. इसके बाद जब मैं टीम में नहीं चुना गया था तो मैं बहुत रोया था. मैं टूट चुका था.

विराट ने आगे बताया कि, उस दौरान मुझे पता चला कि ये दुनिया कैसे चलती है. अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो वो करें तो कोई नहीं कर रहा है. ऐसे में आप सिर्फ मेहनत पर ही यकीन कर सकते हैं. ये सबकुछ मैंने अपने पिता से सीखा कि कैसे मेहनत करें और उससे इज्जत और पैसे कमाएं.

टीम इंडिया के कप्तान विराट ने अपने पिता को रणजी मैच के दौरान खो दिया. वो उस दौरान 18 साल के थे जहां दिल्ली और कर्नाटक के बीच मैच चल रहा था.

विराट ने कहा- अनुष्का अगर मेरे साथ काम करेंगी तो मैं अपनी बायोपिक में करूंगा एक्टिंग, तभी रणवीर आ गए बीच में

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया क्यों विराट कोहली फिलहाल दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget