एक्सप्लोरर

Cricket Facts: इन 6 भारतीय खिलाड़यों को कभी नही मिला विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी का मौका

Cricket Facts: विराट कोहली ने सचिन से धोनी तक कई दिग्गजों के साथ साझेदारियां की हैं, लेकिन जानिए वो 6 भारतीय खिलाड़ी कौन हैं जिनके साथ प्लेइंग 11 में होने के बावजूद उन्होंने कभी साथ बल्लेबाजी नहीं की.

Cricket Facts: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में कई दिग्गजों के साथ शानदार साझेदारियां की हैं. सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा से लेकर एबी डिविलियर्स (IPL) तक, कोहली ने अपने बल्ले से कई यादगार पार्टनरशिप की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए विराट कोहली के साथ काफी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, मगर कभी उनके साथ बैटिंग करने का मौका नहीं मिला. आइए जानते हैं ऐसे 6 खिलाड़ियों के बारे में

युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और विराट कोहली ने भारत के लिए 91 इंटरनेशनल मैच एक साथ खेले हैं. कोहली कई बार नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद रहे और चहल गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाते रहे, लेकिन दोनों कभी एक साथ बल्लेबाजी करने नहीं आए.

आशीष नेहरा

तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और विराट कोहली ने 52 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक साथ भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में हिस्सा लिया. हालांकि नेहरा आमतौर पर गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते थे और कोहली टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे. यही वजह रही कि दोनों को कभी साथ क्रीज पर खड़े होने का मौका नहीं मिला.

प्रवीण कुमार

उत्तर प्रदेश के स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार और विराट कोहली ने 51 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले एक साथ खेले हैं. इसके बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों ने कभी एक साथ मैच में बल्लेबाजी नहीं की.

मुनाफ पटेल

2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता गेंदबाज मुनाफ पटेल और विराट कोहली ने भी 36 मैचों में एक साथ खेले हैं. दिलचस्प बात यह रही कि इन मैचों में भी कभी ऐसा मौका नहीं आया जब दोनों बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर एक साथ मौजूद हों.

मोहित शर्मा

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और कोहली ने भारतीय टीम में 28 मैच एक साथ खेले, लेकिन कोहली हमेशा टॉप ऑर्डर में आते थे और मोहित निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे, जिसके चलते दोनों की जोड़ी बल्लेबाजी में कभी नहीं बन सकी.

अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के मौजूदा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विराट कोहली भी अब तक 28 इंटरनेशनल मैचों में साथ खेल चुके हैं. हालांकि अब तक ये दोनों भी क्रीज पर एक साथ बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget