एक्सप्लोरर

जीत के बाद बोले विराट '30 ओवर के बाद ये थी हमारी रणनीति'

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से रौंदकर छह मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद कहा कि 30 ओवर के बाद हालात काफी बदल गए और ऐसे में एक बल्लेबाज का अंत तक क्रीज पर डटे रहना महत्वपूर्ण था.

केपटाउन: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से रौंदकर छह मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद कहा कि 30 ओवर के बाद हालात काफी बदल गए और ऐसे में एक बल्लेबाज का अंत तक क्रीज पर डटे रहना महत्वपूर्ण था. कोहली ने 159 गेंद में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन की पारी खेलने के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (76) के साथ दूसरे विकेट के लिए 140 और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 16) के साथ सातवें विकेट के लिए 7.2 ओवर में 67 रन की अटूट साझेदारी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 303 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. दक्षिण अफ्रीका की टीम इसके जवाब में युजवेंद्र चहल (46 रन पर चार विकेट), कुलदीप यादव (23 रन पर चार विकेट) और जसप्रीत बुमराह (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 40 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘दौरे की शुरुआत हमारे लिए काफी अच्छी नहीं रही लेकिन मुझे पता था कि प्रत्येक मैच में प्रतिस्पर्धा के लिए मुझे टिकना होगा. काफी अच्छा लग रहा है कि मैं जीत में योगदान दे रहा हूं.’’ मैच के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में अच्छे शॉट खेल सकते थे लेकिन 30 ओवर के बाद स्थिति काफी बदल गई और हमने तुरंत अपना लक्ष्य 330 से घटाकर 280-290 कर दिया. आप हमेशा चाहते हो कि कोई अंत तक बल्लेबाजी करे और अगर आप कप्तान के रूप में ऐसा करते हो तो यह बेहतरीन है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिखर के साथ एक और अच्छी साझेदारी रही और अंत में भुवी के साथ भी अच्छी भागीदारी. पारी के अंत में पैरों में जकड़न थी लेकिन मुझे पता था कि 300 रन बनाने के लिए मुझे अंत तक खेलना होगा. ये वह समय है जब आपकी मानसिक और शारीरिक परीक्षा होती है.’’ बाद में गेंदबाजी करते हुए स्पिनरों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें (स्पिनरों को) लक्ष्य का बचाव करने का दबाव देना चाहते थे और यह काफी अच्छा रहा. चौथे मैच में जज्बा और बेहतर होगा क्योंकि अब हम यह श्रृंखला गंवा नहीं सकते. मुझे यकीन है कि वे मजबूत वापसी करने की कोशिश करेंगे.’’ दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान ऐडन मार्करम ने कहा कि उनके लिए मैच में सब कुछ निराशाजनक रहा. उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच में हमारे लिए सब कुछ निराशाजनक रहा. एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. हमें खुद को ही दोषी ठहराना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी. हम वापसी करते हुए उन्हें 303 रन के स्कोर पर रोकने में सफल रहे जिसे मुझे लगता है कि हासिल किया जा सकता था.’’ मार्करम ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम कड़ी टक्कर नहीं दे पाए और ऐसे में आप इस तरह का मैच नहीं जीत सकते. हमें एक बार फिर उनका (स्पिनरों का) सामना करना पड़ा और इतने समय के बाद भी अगर हम उनका सामना करने में जूझ रहे हैं तो यह उनके स्तर को दर्शाता है.’’ एबी डिविलियर्स की चौथे वनडे में वापसी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे पसंद करूंगा. मुझे लगता है कि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget