एक्सप्लोरर

IPL 2020: मिड सीजन ट्रांसफर शुरू, जानें कैसे गेल और रहाणे जैसे खिलाड़ी दूसरी टीम के लिए खेल सकते हैं

मिड सीजन ट्रांसफर विंडो में वहीं खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने ट्रांसफर के समय अपनी टीम के लिए 2 से ज्यादा मैच ना खेले हों. इसके अलावा किसी भी प्लेयर का ट्रांसफर उसकी परमिशन के बाद ही होगा. पिछले साल आईपीएल में मिड सीजन ट्रांसफर विंडो की शुरुआत हुई थी.

आईपीएल 2020 का आधा सफर खत्म हो चुका है. सभी टीमें सात-सात मैच खेल चुकी हैं. इसके साथ ही आज से मिड सीजन ट्रांसफर विंडो खुल गया है. इसके तहत प्लेयर्स दो टीमों की आपसी सहमति से फ्रेंचाइजी बदल सकते हैं. इसके अलावा जो टीमें अभी तक अपना सही कॉम्बिनेशन नहीं बना पाई हैं वो मिड सीजन ट्रांसफर के जरिए अपनी टीम का बैलेंस सही कर सकती हैं. क्रिस गेल, अजिंक्य रहाणे, नाथन कुल्टर नाइल और इमरान ताहिर जैसे बड़े खिलाड़ी दूसरी टीमों के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

क्या है मिड सीजन ट्रांसफर विंडो

इसमें वहीं खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने ट्रांसफर के समय अपनी टीम के लिए 2 से ज्यादा मैच ना खेले हों. इसके अलावा किसी भी प्लेयर का ट्रांसफर उसकी परमिशन के बाद ही होगा. पिछले साल आईपीएल में मिड सीजन ट्रांसफर विंडो की शुरुआत हुई थी. आईपीएल 2019 में अनकैप्ड खिलाड़ियों के लोन ट्रांसफर के लिए पांच दिन विंडो खुली थी. इस साल कैप्ड खिलाड़ियों को भी लोन पर दिया जा सकता है. किसी भी फ्रेंचाइजी को लोन राशि का 50 फीसदी हिस्सा पंजीकरण के 7 दिनों के भीतर और शेष राशि सीजन के अंतिम मैच के 7 दिनों के भीतर देना होगा.

मिड सीजन ट्रांसफर के लिए 90 खिलाड़ी योग्य

मिड सीजन ट्रांसफर के लिए मुंबई इंडियंस के 13, दिल्ली कैपिटल्स के 9, कोलकाता नाइट राइडर्स के 10, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11, सनराइजर्स हैदराबाद के 13, राजस्थान रॉयल्स के 11, चेन्नई सुपर किंग्स के 10, किंग्स इलेवन पंजाब के 13 खिलाड़ी योग्य हैं.

इन बड़े खिलाड़ियों का हो सकता है ट्रांसफर

क्रिस गेल-किंग्स इलेवन पंजाब

पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वजह से अब तक गेल को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. टी-20 क्रिकेट के बादशाह गेल पर कोलकाता की टीम बोली लगा सकती है. कोलकाता को ओपनिंग जोड़ी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

अजिंक्य रहाणे-दिल्ली डेयरडेविल्स

आईपीएल में दो शतकों की बदौलत 3800 से ज्यादा रन बना चुके रहाणे चेन्नई सुपरकिंग्स की पसंद हो सकते हैं. दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी क्रम में रहाणे का स्थान नहीं बन पर रहा है और उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौक मिला है. चेन्नई के कप्तान धोनी ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है. रहाणे चेन्नई के लिए ओपनिंग भी कर सकते हैं.

इमरान ताहिर-चेन्नई सुपरकिंग्स

दक्षिण अफ्रीका के इस लेग स्पिनर ने पिछले सत्र में 26 विकेट झटके थे, लेकिन इस सीजन में वह एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा और पीयूष चावला की स्पिन तिकड़ी चेन्नई के पास मौजूद है जिसकी वजह से ताहिर का आगे भी खेलना मुश्किल दिख रहा है. दिल्ली डेयरडेविल्स ने अमित मिश्रा को चोट की वजह से खो दिया है. ताहिर दिल्ली की पसंद हो सकते हैं.

दीपक हुडा-किंग्स इलेवन पंजाब

इस अनुभवी स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अभी तक इस सीजन में कोई मैच नहीं खेला है. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स दोनों अपने मध्य-क्रम में आवश्यक संतुलन खोज रहे हैं. हुडा इनके लिए उपयुक्त हो सकते हैं.

क्रिस लिन-मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी के चलते क्रिस लिन को मुंबई की तरफ से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. पंजाब के लिए ग्लेन मैक्सवेल और राजस्थान के लिए जोस बटलर अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. ये दोनों टीमें क्रिस लिन को मौका दे सकती है.

नाथन कुल्टर नाइल-मुंबई इंडियंस

जेम्स पैंटिसन और ट्रेंट बोल्ट की धारदार गेंदबाजी की वजह से अब तक नाइल को मुंबई की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला है. कोलकाता और हैदराबाद की टीम इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल कर सकती है. नाइल अंतिम ओवरों में तेजी से रन भी बना सकते हैं.

IPL 2020: बैंगलोर जीत के साथ Points Table में तीसरे नंबर पर पहुंची, ओरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

बैंगलोर से KKR को मिली करारी हार, कप्तान कार्तिक ने डिविलियर्स को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget