नेशनल रेसलिंग कैंप में 24 घंटे नहीं आई इलेक्ट्रिसिटी, विनेश फोगाट ने ट्वीट कर शिकायत की
विनेश फोगाट की शिकायत पर खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक्शन लिया और कहा कि अब समस्या को दूर कर दिया है.

लखनऊ: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने शिकायत की है कि लखनऊ में चल रहे नेशनल कैंप में उन्हें 24 घंटे बिना इलेक्ट्रिसिटी के रहना पड़ा. विनेश ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कहा कि जब खिलाड़ी रात को सो ही नहीं पाएंगे तो आप बिना आराम के उन्हें ट्रेनिंग कैसे दे सकते हैं. हालांकि खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा है कि खिलाड़ियों की शिकायत पर काम हुआ है और अब यह समस्या दूर कर दी है.
विनेश फोगाट ने ट्वीट कर कहा, ''24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं और नेशनल रेसलिंग कैंप में इलेक्ट्रिसिटी नहीं है. इसका कोई समाधान भी नहीं किया जा रहा है. हम पूरी रात सो नहीं पाए. एक खिलाड़ी बिना आराम किए ट्रेनिंग कैसे कर सकता है. एक पंखा तक काम नहीं कर रहा है और लखनऊ में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है.''
24hours and more in counting without electricity at Wrestling National Camp. No solution provided yet. Haven’t slept whole night. How will we train without any rest. Not even a single fan working. Still sweating in 36deg of heat in Lucknow!!!????????????????♀️ @Media_SAI @KirenRijiju
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) July 19, 2019
विनेश के ट्वीट के 40 मिनट बाद खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट का जवाब दिया. उन्होंने पहले लिखा, ''यह काफी बुरा है. अभी इस मामले को देखा जाएगा.''
That's bad @Phogat_Vinesh Will get it checked?
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 19, 2019
किरण रिजिजू ने एक और ट्वीट में कहा, ''प्रॉब्लम का पता चल गया है. SAI सेंटर के बाहर का ट्रांसफॉर्मर खराब था. सुबह से ही इसे ठीक करने का काम शुरू किया गया और अब इलेक्ट्रिसिटी वापस आ चुकी है.''
यूपी के बिजली मंत्री ने कहा है, ''SAI अधिकारियों ने परिसर के अंदर SIDCO के माध्यम से एक बोरवेल ड्रिल किया जा था. उसी ड्रिल की वजह से गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे कैंपस और अन्य क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति खराब हो गई थी. इस फॉल्ट का पता लगाने में विभाग क विभाग को काफी देर लग गई. जब हमें रात में फॉल्ट का पता लगा तो रात को हमें परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली. सुबह हमें परिसर में एंट्री मिली और सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली की व्यवस्था कर दी गई थी.''I have taken note of the issue @Phogat_Vinesh and found that the fault was in a transformer outside SAI center. SAI officials have been present at the spot since morning to oversee the repair works and power has been restored. https://t.co/B6kkJVvS7x
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 19, 2019
बता दें कि विनेश फोगाट भारत की सबसे अच्छी महिला रेसलर्स में से एक हैं. हाल ही में विनेश ने यासर डोगू इंटरनेशनल मिट में गोल्ड मेडल जीता था. 53 किलोग्राम कैटेगरी में विनेश का यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल था. विनेश ने पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियम गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता.























