एक्सप्लोरर

विजेंदर ने चेका को किया नाकआउट, बरकरार रखा WBO का खिताब

नई दिल्ली: भारत के मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए आज तंजानिया के फ्रांसिस चेका को दस मिनट के अंदर ही नाकआउट करके पेशेवर मुक्केबाज के रूप में अपना अजेय अभियान जारी रखने के साथ ही डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक का अपना खिताब बरकरार रखा. विजेंदर ने त्यागराज स्टेडियम में पूर्व विश्व चैंपियन चेका के खिलाफ दस राउंड के मुकाबले के तीसरे राउंड में ही जीत दर्ज की.

उन्होंने बाद में कहा, ‘‘मैंने इस मुकाबले के लिये मैनचेस्टर में दो महीने तक कड़ा अभ्यास किया था. मैं अपने सभी कोचों का आभार व्यक्त करता है. चेका ने बहुत बातें की थी लेकिन मैं अपने मुक्कों की ताकत में विश्वास रखता हूं और मैंने वही किया. ’’

रिंग के इर्द गिर्द कई हस्तियां मौजूद थी. पांच बार के विश्व चैंपियन एम सी मेरीकॉम से लेकर गृह राज्यमंत्रई किरण रिजजु और पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त भी विजेंदर का हौसला बढ़ा रहे थे. आगे की पंक्ति में हालांकि जिस व्यक्ति ने सभी ध्यान अपनी तरफ खींचा वह योग गुरू बाबा रामदेव थे.

उन्होंने सुशील के साथ स्टेडियम में कदम रखा और तालियों के साथ उनका स्वागत किया गया. ‘सिंह इज किंग’ की आवाजों के बीच विजेंदर के आने से पहले ही दर्शक उत्साहित दिखे. जब मुकाबला शुरू हुआ तो चेका ने थोड़ी तेजी दिखायी लेकिन भारतीय ने जल्द ही लय हासिल कर ली और चेका को करारे अपरकट से हिला कर रख दिया. चेका दूसरे राउंड में बैकफुट पर पहुंच गये क्योंकि विजेंदर के करारे मुक्कों का उनके पास कोई जवाब नहीं दिख रहा था. विजेंदर ने अपनी पहुंच का भी फायदा उठाया. अपनी छोटी पहुंच के कारण जहां चेका को संतुलन बनाने में दिक्कत हो रही थी वहीं विजेंदर ने अपने हाथों की लंबाई का अच्छा उपयोग किया.

इससे पहले राजेश कुमार ने 61 किग्रा भार वर्ग में युगांडा के मुबारक सेगुया को जजों के दिये गये अंकों के आधार पर 39-37 37-38 39-37 से हराया. दीपक तंवर (67 किग्रा) के सामने इंडोनेशिया के सुतरियानो बारा ब्वायज थे. यह मुकाबला बेमेल लगा और दीपक ने आसानी से अपने प्रतिद्वंद्वी को नाकआउट किया.

दीपक की यह चौथी जीत है और उन्होंने अपना अजेय अभियान बरकरार रखा. धर्मेन्दर ग्रेवाल (95 किग्रा) का सामना युगांडा के अबासी कयोबे से था. यह मुकाबला पूरे चार राउंड तक चला और दर्शकों ने इसका पूरा लुत्फ उठाया. तीनों जजों ने धर्मेन्दर को इसमें विजेता करार दिया.

कुलदीप ढांढा और इंडोनेशिया के इगी रोजटन के बीच लाइटवेट मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज ने जीत दर्ज की. यह कुलदीप की लगातार तीसरी जीत है. विजेंदर और चेका के बीच मुख्य मुकाबले से पहले आखिरी बाउट प्रदीप खारकेरा (67 किग्रा) और ऑस्ट्रेलियाई स्काट एडवर्ड के बीच थी. छह राउंड के इस मुकाबले में दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन जजों ने आखिर में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज को विजेता घोषित किया. हालांकि एडवर्ड जीत के बाद भी खुश नहीं दिखे और मुकाबले के आखिर में प्रदीप के साथ वह उलझ गये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: नवीन शिवकुमार ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की हुई सेंचुरी
LIVE: नवीन शिवकुमार ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की हुई सेंचुरी
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget