एक्सप्लोरर

US Open: शानदार शुरुआत के साथ रफेल नडाल दूसरे दौर में पहुंचे, थिएम और स्टिपास हारे

पिछले दो साल से अमेरिकी ओपन के पहले दौर में शिकस्त झेलने वाली विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप ने अमेरिका की निकोल गिब्स को पहले दौर में 6-3 3-6 6-2 से हराया.

न्यूयार्क: रफेल नडाल ने जॉन मिलमैन के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ चौथे अमेरिकी ओपन खिताब के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की लेकिन पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में कई शीर्ष खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा. दुनिया के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल चार खिलाड़ियों डोमीनिक थिएम, स्टीफानोस स्टिपास, केरेन खचानोव और रोबर्टो बतिस्ता आगुत को मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा जिससे नडाल का फाइनल तक का सफर कुछ आसान होता दिख रहा है.

स्पेन के दूसरे वरीय और 2010, 2013 तथा 2017 के चैंपियन नडाल ने लगभग दो घंटे में आस्ट्रेलिया के दुनिया के 60वें नंबर के खिलाड़ी मिलमैन को 6-3 6-2 6-2 से हराया दो बार के फ्रेंच ओपन उप विजेता थिएम को हालांकि इटली के थामस फाबियानों के हाथों 6-4 3-6 6-3 6-2 से हार का सामना करना पड़ा. थिएम इससे पूर्व विंबलडन के भी पहले दौर में बाहर हो गए थे.

अंपायर पर लगा पक्षपात का आरोप

स्टिपास को चार घंटे चले कड़े मुकाबले में आंद्रे रूबलेव के खिलाफ 6-4 6-7 (5/7) 7-6 (9/7) 7-5 से हार झेलनी पड़ी. वह मैच के दौरान पैर की जकड़न से परेशान रहे और उन्होंने अंपायर पर पक्षपात का आरोप भी लगाया. लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करने वाले स्टिपास को अंतिम सेट में समय से जुड़े नियमों के उल्लंघन के लिए एक अंक की पेनल्टी का सामना करना पड़ा था.

स्टिपास ने इसके बाद फ्रांस के चेयर अंपायर डेमियन डुमुसोइस को मैच के दौरान कहा कि ‘तुम सब अजीब हो’. रूस के नौवें वरीय खचानोव को कनाडा के वासेक पासपिसिल के खिलाफ 6-4, 5-7, 5-7, 6-4, 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि स्पेन के 10वें वरीय आगुत को कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन के खिलाफ पांच सेट में 6-3, 1-6, 4-6, 6-3, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा.

पांच सेटों तक चला मैच

छठे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हालांकि पांच सेट में मालदोवा के राडू एल्बट को 6-1 6-3 3-6 4-6 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. पूर्व चैंपियन मारिन सिलिच ने स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया. महिला एकल में गत चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने दुनिया की 84वें नंबर की रूस की अन्ना ब्लिंकोवा को तीन सेट चले कड़े मुकाबले में 6-4 6-7 (5/7) 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया.

पिछले दो साल से अमेरिकी ओपन के पहले दौर में शिकस्त झेलने वाली विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप ने अमेरिका की निकोल गिब्स को पहले दौर में 6-3 3-6 6-2 से हराया. विंबलडन में शानदार प्रदर्शन करने वाली 15 साल की कोको गाफ ने अमेरिकी ओपन में पदार्पण करते हुए तीन सेट में अनास्तासिया पोतापोवा को शिकस्त दी.

US Open: सुमित नागल ने जीता 'सेट और दिल' तो रोजर फेडरर ने मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, DC में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी
छक्कों में सबसे आगे निकले अभिषेक शर्मा, सब छूट गए पीछे
छक्कों में सबसे आगे निकले अभिषेक शर्मा, सब छूट गए पीछे
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget