एक्सप्लोरर

US Open 2023: रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में रचा इतिहास, यूएस ओपन खिताब से महज एक कदम हैं दूर

Rohan Bopanna US Open 2023: भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास रच दिया है. रोहन और उनके ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एबडेन यूएस ओपन 2023 के पुरुष युगल के फाइनल में पहुंच गए हैं.

Rohan Bopanna US Open 2023: भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन 2023 के पुरुष युगल के फाइनल में जगह बना ली है. बोपन्ना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. वे 43 साल और 6 महीने की उम्र में फाइनल में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. अभी तक किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में इस उम्र का खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है. 

भारत के स्टार खिलाड़ी बोपन्ना ने सेमीफाइनल में अपने पार्टनर मैथ्यू एबडेन के साथ गुरुवार को फ्रांस की जोड़ी पियरे ह्यूग्स हर्बर्ट और निकोलस माहुत को 7-6(7-3), 6-2 से हराया. यह मुकाबला करीब 1 घंटा 34 मिनटों तक चला. इससे पहले बोपन्ना की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी जोड़ी को हराया था. बोपन्ना और एबडेन ने नथानिएल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो को 7-6 (10), 6-1 से हराया था. 

गौरतलब है कि बोपन्ना 13 सालों के बाद ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे है. इससे पहले वे साल 2010 में फाइनल में पहुंचे थे. 2010 में उनके पार्टनर पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरैशी थे. बोपन्ना ने दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के पुरुष युगल के फाइनल में जगह बनाई है. दिलचस्प बात यह भी है कि रोहन बोपन्ना साल 2017 में फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स चैंपिंयन बने थे. लेकिन वे अभी तक ग्रैंड स्लैम का मेंस डबल्स का खिताब नहीं जीत सके हैं. उन्होंने 43 साल और 6 महीने के उम्र में फाइनल में जगह बनाई है. वे ओपन युग में ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं. 

बता दें कि रोहन बोपन्ना और एबडेन का अब मेंस डबल्स के फाइनल में अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी से मुकाबला होगा. यह मैच आर्थर ऐश स्टेडियम में रात 9.30 बजे से खेला जाएगा. इसी स्टेडियम में रात 12.30 बजे से मेंस सिंगल्स का सेमीपाइनल मैच खेला जाएगा. इसमें नोवाक जोकोविच का सामना बेन शेल्टन से होगा. एक अन्य मुकाबले में कार्लोस एलकराज और डेनियल मेदवेदेव भिड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: पाकिस्तान के बाद इन दो टीमों से होगा भारत का मुकाबला, पढ़ें कब खेले जाएंगे मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget