एक्सप्लोरर

US Open 2021: आज से शुरू होगा साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम, इन खास रिकॉर्ड पर होगी जोकोविच की नजर

US Open 2021: जोकोविच यहां खिताब जीत लेते हैं तो 52 सालों के बाद 'कैलेंडर ईयर ग्रेंड स्लैम' पूरा करने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा. महान टेनिस खिलाड़ी रॉड लेवर ने 1969 में ये कारनामा किया था. 

US Open 2021: आज से साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन (US Open) की शुरुआत होने जा रही है. दुनिया भर की नजरें टूर्नामेंट में पहली रैंकिंग प्राप्त और खिताब के प्रबल दावेदार सर्बिया के नोवाक जोकोविच के ऊपर रहेंगी. अगर जोकोविच ये टूर्नामेंट जीत लेते हैं तो उनके नाम दो खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगे. जोकोविच साल के शुरुआती तीनों ग्रेंड स्लैम जीत चुके हैं. अब अगर वो यहां भी खिताबी जीत दर्ज कर लेते हैं तो टेनिस में 52 सालों के बाद 'कैलेंडर ईयर ग्रेंड स्लैम' पूरा करने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा. महान टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के रॉड लेवर ने 1969 में ये कारनामा किया था. 

इसके साथ ही जोकोविच की नजरें अपने करियर के 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर भी होंगी. नोवाक यहां खिताब जीतते हैं तो वो सबसे ज्यादा ग्रेंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल और रोजर फेडरर से आगे हो जाएंगे. इन तीनों ही के नाम 20-20 ग्रेंड स्लैम खिताब हैं. बता दें कि, नडाल और फेडरर दोनों ही इस साल इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं. वहीं महिला सिंगल्स में मौजूदा चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका की नजरें अपने तीसरे यूएस ओपन और करियर के पांचवे ग्रेंड स्लैम खिताब पर होंगी. 

जोकोविच के लिए आसान हो सकती है इस साल खिताब की राह  

यूएस ओपन को लेकर जोकोविच ने कहा, "मुझे पता है मेरे सामने बेहद ही खास और बड़ा मौका है. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने के लिए तैयार हूं. यहां मेरे पास जो रिकॉर्ड बनाने का मौका है वो मुझे अपना बेहतरीन खेल दिखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं." बता दें कि, इस साल कई चोटी के खिलाड़ी यहां हिस्सा नहीं ले रहे हैं जिसके चलते जोकोविच के लिए यहां खिताब जीतना आसान साबित हो सकता है. साथ ही उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा से ही स्पोर्ट्स में कुछ बड़ा करने का ख़्वाब देखा था. मुझे ख़ुशी है कि ये सब एक ही साल में पूरा करने का मौका मिल रहा है."

रोजर फेडरर, राफेल नडाल, मौजूदा चैंपियन डॉमिनिक थीम, स्टेन वावरिंका और जुआन मार्टिन डेल पोत्रो समेत कई बड़े नाम इस साल यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले चुके हैं. जोकोविच के सामने दूसरी वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव, स्टेफ़नोस सितसिपास और ओलंपिक चैंपियन ऐलेग्जैंडर ज्वेरेव की चुनौती होगी.  

महान टेनिस खिलाड़ी नडाल ने कहा, "जोकोविच ने इस साल जिस तरह का टेनिस खेला है वो अद्भुत है. मुझे पूरी उम्मीद है कि वो यूएस ओपन को जीत ये बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफल होंगे."

रॉड लेवर ने दो बार पूरा किया 'कैलेंडर ईयर ग्रेंड स्लैम'

महान टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के रॉड लेवर ने दो बार 'कैलेंडर ईयर ग्रेंड स्लैम' पूरा करने का कारनामा किया है. उन्होंने 1962 और 1969 में ये मुकाम हासिल किया था. रॉड लेवर के अलावा अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी डॉन बज ने 1938 में सबसे पहले 'कैलेंडर ईयर ग्रेंड स्लैम' पूरा किया था. बता दें कि, हर साल चार ग्रैंड स्लैम खेले जाते हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन शामिल हैं. जो भी खिलाड़ी एक कैलेंडर ईयर में इन सभी ग्रैंड स्लैम को जीत लेता है तो उसके नाम 'कैलेंडर ईयर ग्रेंड स्लैम' पूरा करने का खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है. 

जोकोविच एक सितंबर को खेलेंगे अपना पहला मुकाबला 

जोकोविच एक सितंबर को यूएस ओपन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. क्वॉर्टर फाइनल तक की उनकी राह काफी आसान नजर आती है. क्वॉर्टर फाइनल में उनका मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त बेरेटिनी से होगा. इसके बाद सेमीफ़ाइनल में वो ज्वेरेव से भीड़ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें 

Tokyo Paralympic 2020: जेवलीन थ्रो इवेंट में भारत का डबल धमाल, झाझरिया ने सिल्वर तो सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

Tokyo Paralympic 2020: टोक्यो पैरालिंपिक में आज के सभी मेडल विजेताओं को पीएम ने दी बधाई, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget