एक्सप्लोरर

आज फाइनल के टिकट के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें सेमीफाइनल मैच की A टू Z डिटेल्स

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए जमकर तैयारियां की है.

U19 WC2024, IND vs SA: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने आखिरी और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. 6 फरवरी मंगलवार को इस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह जबरदस्त जंग बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला होगा. आज के मैच के बाद यह साफ हो जाएगा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम कौन होगी. सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों ने जमकर तैयारियां की है. ऐसे में उम्मीद यही है कि दोनों टीमें इस मैच में अपना पूरा दमखम लगाएंगी.

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवाल 6 फरवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा.

कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगा. मैच के 30 मिनट पहले यानि 1 बजे टॉस होगा.

कहां देख सकेंगे सेमीफाइनल की जंग
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट- पर देख सकते हैं. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी की जाएगी जहां आप बिल्कुल फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं.

अब तक अजेय रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक अजेय रही है. ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-6 तक भारत को कोई भी टीम टूर्नामेंट में हरा नहीं सकी है. भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 5 मुकाबले जीते हैं. टीम ने सुपर-6 के महत्वपूर्ण मुकाबले में न्यूजीलैंड को 214 रन तो नेपाल को 132 रनों के बड़े अंतर से हराया था. ऐसे में भारतीय टीम पूरे जोश में है. भारत के इस प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद यही लगाई जा रही है कि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल को अपने नाम करेगी.

मुशीर खान दिलाएंगे फाइनल का टिकट
भारतीय टीम के बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में अब तक कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. खासतौर पर टीम के स्टार युवा खिलाड़ी मुशीर खान का बल्ला इस टूर्नामेंट में आग उगल रहा है. मुशीर इस टूर्नामेंट में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 5 मैचों में 334 रन जड़ चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सेमीफाइनल की जंग में मुशीर से सबको काफी उम्मीदे हैं. अगर मुशीर का बल्ला इस मुकाबले में चला तो भारत की जीत लगभग पक्की हो जाएगी. बता दें कि मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान है जिन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली थी.

यह भी पढ़ें: ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए इन तीन खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट, गाबा का हीरो भी रेस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 अगस्त का शेड्यूल
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 अगस्त का शेड्यूल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget