एक्सप्लोरर

अंडर-19 वर्ल्डकप शेड्यूल का ऐलान, टीम इंडिया की पहली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से

अंडर-19 वर्ल्डकप शेड्यूल का ऐलान, टीम इंडिया की पहली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया सेPhoto: Twitter
दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसमें भारतीय टीम का पहला मुकाबला आस्ट्रेलिया से होगा. यह टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला होगा. इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल 13 जनवरी को होगी और समापन तीन फरवरी को होगा. अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और पूर्व एशिया प्रशांत क्वालीफायर पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया है. आईसीसी की ओर से गुरुवार को जारी एक रिलीज में इसकी घोषणा हुई. इस मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारत का सामना अभ्यास मैचों में नौ जनवरी को दक्षिण अफ्रीका और 11 जनवरी को केन्या में होगा. इसके अलावा, इस टूर्नामेंट में मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. दोनों टीमों को ग्रुप-ए में 2012 की चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका और अफ्रीका क्वालीफायर केन्या के साथ शामिल किया गया है. इसके साथ ही ग्रुप-सी में कनाडा, इंग्लैंड और नामीबिया को शामिल किया गया है, वहीं दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान, श्रीलंका, एशिया क्वालीफायर अफगानिस्तान और यूरोप क्वालिफायर आयरलैंड को ग्रुप-डी में शामिल किया गया है. इस प्रकार से हर ग्रुप में शीर्ष स्तर की दो टीमें सुपर लीग में शामिल होंगी, वहीं बाकी बची आठ टीमें प्लेट चैम्पिनशिप में नजर आएंगी. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच हेग्ले ओवल मैदान पर 29 और 30 जनवरी को खेले जाएंगे. इसके अलावा, फाइनल मैच तीन फरवरी को बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget