एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: ट्यूनेशिया ने पनामा को 2-1 से हराया, जीत के साथ ली विदाई

यह ट्यूनीशिया की भी इस विश्व कप में पहली जीत है. उसने ग्रुप दौर का अंत तीन मैचों में दो हार एक जीत के साथ तीन अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए किया है. पनामा को तीनों मैचों में हार मिली और इसलिए वो चौथे स्थान पर रही.

फीफा वर्ल्ड कप में ट्यूनीशिया ग्रुप-जी के अपने आखिरी मैच में पनामा को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया. वहीं पहली बार विश्व कप में क्वालीफाई करने वाली पनामा इस बड़े टूर्नामेंट में एक भी जीत हासिल किए बिना विदा हुई. वह इस विश्वकप में सिर्फ दो गोल कर पाई. यह ट्यूनीशिया की भी इस विश्व कप में पहली जीत है. उसने ग्रुप दौर का अंत तीन मैचों में दो हार एक जीत के साथ तीन अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए किया है. पनामा को तीनों मैचों में हार मिली और इसलिए वो चौथे स्थान पर रही.

अंतिम 16 की रेस से पहले ही बाहर थी दोनों टीमें

दोनों टीमें पहले ही अंतिम-16 की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं और इस मैच में जीत हासिल करते हुए घर जाना चाहती थीं. दोनों टीमों में शुरू से अच्छी फुटबाल खेली और एक दूसरे को अच्छी टक्कर दी. ट्यूनीशिया हालांकि ज्यादा मौके बना रही थी.

उसने शुरूआत में कुछ अच्छे मौके बनाए जो अंजाम तक नहीं पहुंच सके. पनामा कोशिश में थी कि वह ट्यूनीशिया के डिफेंस को भेद पाए लेकिन अधिकतर दफा उसका पेनाल्टी एरिया में जाना भी मुश्किल हो रहा था. आखिराकार मैच का पहला गोल पनामा के हिस्से ही आया.

यह आत्मघाती गोल था. जिसने पनामा को बढ़त दिला दी थी. 33वें मिनट में जोस लुइस रोड्रीगेज ने बॉक्स के बाहर से गेंद को गोल पोस्ट में डालाना चाहा. बीच में ट्यूनीशिया के खिलाड़ी यासिने मेरिहा खड़े थे. गेंद मेरिहा से टकरा कर नेट में चली गई और पनामा को 1-0 की बढ़त मिल गई.

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने किए गोल

ट्यूनीशिया के पास बराबरी करने का सबसे अच्छा मौका 41वें मिनट में आया. वहाबी खजारी को दाएं तरफ बॉक्स में गेद मिली. उन्होंने एक शॉट में उसे गोलपोस्ट में भेजना चाहा लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से बाहर चली गई.

ट्यूनीशिया को हालांकि बराबरी का गोल करने का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. उसका आक्रामक खेल रंग लाया और 51वें मिनट में खजारी से मिली गेंद को बेन युसूफ ने नेट में डाल अपनी टीम को बराबरी दिलाई. 64वें मिनट में पनामा ने बढ़त ले होती. इन मौके को हालांकि ट्यूनीशिया के गोलकीपर ने लगातार दो प्रयासों को विफल करते हुए जाया कर दिया.

पहले हाफ में गोल करने का साफ मौका गंवाने वाले खजारी ने अपने पास आए दूसरे मौके को छोड़ा नहीं और 66वें मिनट में ट्यूनीशिया को 2-1 से आगे कर दिया. क्वेसेमा हदादी ने बॉक्स के बाएं कोने से गेंद दाईं तरफ डाली जिसे खजारी ने अपने पैर के इशारे से नेट में भेज ट्यूनीशिया के खाते में दूसरा गोल डाला. यहां से पनामा ने बराबरी करने की काफी कोशिश की जिसमें वो सफल नहीं हो सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget