एक्सप्लोरर

Rafael Nadal: साल 2005 में राफेल नडाल ने जीता था पहला ग्रैंड स्लैम, 17 साल में ऐसा रहा 22 टाइटल जीतने का सफर

Rafael Nadal's Grand Slams Titles: स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 22 बार ग्रैंड स्लैम जीते हैं.

French Open 2022: साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन (French Open) के फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने कास्पर रूड को सीधे सेटों में 6-6, 6-3, 6-0 से मात दी. इस मैच को जीतकर नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का टाइटल अपने नाम किया. इस टाइटल के साथ ही नडाल के कुल ग्रैंड स्लैम टाइटल्स की संख्या 22 पर पहुंच गई. नडाल ने पहला ग्रैंड स्लैम साल 2005 में जीता था, तब से लेकर अब तक के 17 साल में 22 ग्रैंड स्लैम तक पहुंचने का उनका सफर कुछ ऐसा रहा है..

2005: राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में मारिआनो प्यूर्ता को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 1)

2006: इस साल नडाल ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन जीता जबकि साल के अन्य तीन ग्रैंड स्लैम रोजर फेडरर के हाथ लगे. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 2)

2007: नडाल ने इस बार भी तीन ग्रैंड स्लैम गंवाए लेकिन फ्रेंच ओपन में जीत बरकरार रखी. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 3)

2008: नडाल ने इस बार फ्रेंच ओपन के साथ-साथ विंबलडन का खिताब भी अपने नाम किया. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 5)

2009: इस साल नडाल को फ्रेंच ओपन तो हाथ नहीं लगा लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 6)

2010: नडाल ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन को छोड़कर बाकी तीनों ग्रैंड स्लैम (फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीते. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 9)

2011: नडाल के हाथ इस साल सिर्फ फ्रेंच ओपन का खिताब लगा. बाकी तीन खिताब जोकोविच ने जीते. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 10)

2012: नडाल एक बार फिर रौलां गैरोस पर चैंपियन बने. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 11)

2013: इस साल नडाल ने फ्रेंच ओपन के साथ-साथ यूएस ओपन का खिताब भी जीता (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 13)

2014: नडाल फिर से रौलां गैरोस पर छाए. उन्होंने 9वीं बार फ्रेंच ओपन टाइटल जीता. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 14)

2015: नडाल के हाथ इस साल कोई ग्रैंड स्लैम नहीं लगा. 10 साल में यह पहली बार था जब नडाल कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीत पाए. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 14) 

2016: नडाल के लिए यह साल बेहद खराब रहा. वह चोट के चलते और पूरी तरह फिट न होने के कारण लय से बाहर रहे. इस साल भी इनके हाथ खाली रहे. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 14)

2017: नडाल ने इस साल जोरदार वापसी की. उन्होंने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 16) 

2018: नडाल ने 11वीं बार फ्रेंच ओपन जीता. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 17) 

2019: नडाल ने इस साल फ्रेंच ओपन के साथ यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 19) 

2020: नडाल फिर से रौलां गैरोस की लाल मिट्टी पर चैंपियन बने. उन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 20)

2021: नडाल के हिस्से इस साल भी कुछ नहीं आया. ज्यादातर वक्त वह फुट इंजरी के चलते परेशान रहे. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 20)

2022: इस साल अब तक हुए दोनों ग्रैंड स्लैम नडाल ने जीते. ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बने. वहीं फ्रेंच ओपन में विजेता बन उन्होंने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली. (नडाल के ग्रैंड स्लैम: 22)

यह भी पढ़ें..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget