एक्सप्लोरर

INDvSA: आज दक्षिण अफ्रीका को जल्द से जल्द आउट करना है टीम इंडिया का लक्ष्य

केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है. पहली पारी में 209 रन पर विराट के शेर ढेर हो गए. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 142 रन की बढ़त मिल चुकी है और उसके 8 विकेट अभी बचे हैं.

नई दिल्ली: केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है. पहली पारी में 209 रन पर विराट के शेर ढेर हो गए. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 142 रन की बढ़त मिल चुकी है और उसके 8 विकेट अभी बचे हैं. अच्छी खबर के नाम पर सिर्फ ये है कि तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोट की वजह से इस टेस्ट और पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. केपटाउन टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की इज्जत दो मौकों पर पूरी तरह लुटने से बची और दोनों बार एक ही शख्स तारणहार बनकर आया. हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड खेल से केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया के लिए उम्मीद की थोड़ी गुंजाइश रखी है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं. उसकी कुल बढ़त 142 रन की हो गई है. हाशिम अमला 4 और नाइट वाचमैन रबाडा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं. दक्षिण अफ्रीका को ये दोनों झटके हार्दिक पांड्या ने ही दिए जब उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर दोनों ओपनर को चलता किया. इससे पहले बैटिंग में भी उन्होंने कमाल किया लेकिन वो शतक से चूक गए. दूसरी पारी में पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि पहली पारी में उन्होंने 95 गेंद पर ताबड़तोड़ 93 रन भी बनाए. जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल था. केपटाउन टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत फिर से खराब रही और जल्दी जल्दी विकेट गिरते गए. ना रोहित रुके, ना पुजारा और ना ही अश्विन और साहा. टीम इंडिया के 41.4 ओवर में 7 विकेट सिर्फ 92 रन पर गिर गए थे. इसके बाद पारी को पांड्या और भुवनेश्वर की जोड़ी ने संभाला. भुवनेश्वर और हार्दिक ने आठवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया. भुवी ने 86 गेंद पर 4 चौकों के साथ 25 रन बनाए अब टीम इंडिया को तीसरे दिन जी जान लगाकर खेलना होगा तभी केपटाउन टेस्ट में कुछ भला होगा. क्या हो तीसरे दिन की रणनीति: #तीसरे दिन गेंदबाजों को तीन गुनी मेहनत करनी होगी और दक्षिण अफ्रीका को जल्दी निपटाना होगा क्योंकि यहां जितने रन बनेंगे चौथी पारी में उतने रन टीम इंडिया को बनाने पड़ेंगे. # दक्षिण अफ्रीका को बड़ी साझेदारियों से रोकना होगा # अमला, डी विलियर्स और डूप्लेसी को सस्ते में निपटाना होगा # अफ्रीकी पुछल्ले बल्लेबाजों पर नकेल कसनी होगी. # कोशिश अफ्रीका को 300 रन की बढ़त से पहले रोकने की होनी चाहिए # तीसरे दिन लड़खड़ाने से बचना होगा, अगर ये लड़खड़ाना तीसरे दिन भी जारी रहा तो उम्मीद भी मैदान से बाहर चली जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 Weather: कहीं रद्द न हो जाए भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20, मेनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; पढ़ें वेदर रिपोर्ट
कहीं रद्द न हो जाए भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20, मेनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; पढ़ें वेदर रिपोर्ट
FIFA World cup: एक्स्ट्रा टाइम में रोमांच की सारी हदें पार, फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया
FIFA World cup: एक्स्ट्रा टाइम में रोमांच की सारी हदें पार, फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget