एक्सप्लोरर

IND vs WI : वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, सामने हैं ये चुनौतियां

IND vs WI : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया के सामने एक नई शुरुआत करने की चुनौती है.

IND vs WI : ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्व कप की हार से परे हटते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने नई शुरुआत की है और वेस्टइंडीज को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया है. टी-20 की विश्व विजेता को भारत ने हर मैच में लगभग एकतरफा अंदाज में पटखनी दी.

टी-20 और वनडे टीमों में कुछ खिलाड़ी अलग हैं. चहर बंधु दीपक और राहुल वनडे में नहीं हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी 50 ओवर के मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वनडे में भारत की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल वापसी कर रही है. क्रुणाल पांड्या के स्थान पर केदार जाधव वनडे टीम में आए हैं.

देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव

विंडीज टीम में भी कुछ बदलाव हुए हैं. वनडे प्रारूप में कप्तानी जेसन होल्डर के जिम्मे है. केरन पोलार्ड टीम में नहीं हैं जबकि रोस्टन चेज, क्रिस गेल, केमार रोच और शाई होप टीम में आए हैं. होल्डर की टीम विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर हो गई थी. यह सीरीज मेजबान टीम के लिए अपने आप को खड़ा करने की दिशा में नई शुरुआत हो सकती है.

वहीं, भारत की बात की जाए तो वह भी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध होगी जिसमें सबसे बड़ी समस्या नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम है. टीम के पास इस नंबर के लिए इस समय चार बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत और केदार जाधव हैं, लेकिन जो विश्व कप से देखा गया और टी-20 सीरीज में भी वही देखा गया, वो ये था कि टीम प्रबंधन पंत को नंबर-4 के लिए तैयार करने में लगा हुआ है.

अय्यर को मिल सकता है मौका

पंत ने आखिरी टी-20 मैच में अर्धशतक भी जमाया था. ऐसे में वनडे में भी यह तय माना जा रहा है कि पंत नंबर-4 पर उतरेंगे. भारत की एक और समस्या उसका कमजोर मध्य क्रम रहा है. इस सीरीज में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं हैं जो कई बार टीम को संभालते दिखे हैं. ऐसे में अय्यर, पांडे और जाधव के पास अपने आप को मध्य क्रम के मजबूत बल्लेबाज के तौर पर स्थापित करने के लिए इस सीरीज से बेहतर मौका नहीं मिल सकता. पांडे ने हालांकि टी-20 में निराश किया था. टीम प्रबंधन उनको बाहर बैठाकर अय्यर को पहले वनडे में आजमा सकता है.

गेंदबाजी की बात की जाए तो चहल और कुलदीप में से कौन अंदर होगा, इस पर कोहली को माथापच्ची करनी होगी. रवींद्र जडेजा का खेलना पक्का लग रहा है. वहीं, तेज गेंदबाजी में कोहली तीन प्रमुख गेंदबाजों भुवनेश्वर, सैनी और शमी के साथ के जा सकते हैं.

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का दारोमदार होप, गेल, शिमरन हेटमायेर, इविन लुइस पर मुख्य रूप से होगा. इन चारों के ऊपर टीम के शीर्ष क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. मध्य क्रम और निचले क्रम में कप्तान होल्डर और कार्लोस ब्रैथवेट को बड़ी भूमिका निभानी होगी.

टीमें (संभावित) :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियान ऐलेन, कार्लोस ब्रैथेवट, जॉन कैम्पवेल, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, शिमरन हेटमायेर, शाई होप, इविन लुइस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, केमार रोच, ओशाने थॉमस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget