एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ विराट की कप्तानी में लगातार 8वीं टेस्ट सीरीज़ जीता भारत

नई दिल्ली/कोलंबो: चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्ये रहाणे की शतकीय पारियों के बाद रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से भारत ने श्रीलंका को पारी और 53 रनों से हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया है. इस जीत के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार 8वीं टेस्ट सीरीज़ भी जीत ली है.  श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन रविन्द्र जडेजा ने अपनी गेंदबाज़ी का बेहतरीन नमूना पेश किया और श्रीलंकाई टीम की टेस्ट ड्रॉ करने की उम्मीदों पर बुरी तरह से पानी फेर दिया. दिन के खेल के दूसरे सेशन में खेलने उतरे श्रीलंकाई शतकवीर दिमुथ करूणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज़ ने अच्छे हाथ दिखाए. लेकिन लंच के बाद वो जडेजा की गेंद पर 141 रन बनाकर अजिंक्ये रहाणे को कैच थमा बैठे. ओपनर बल्लेबाज़ दिमुथ ने टेस्ट के तीसरे दिन से ही अपनी टीम का भार अपने कंधों पर उठाए रखा और बेहतरीन शतकीय पारी भी खेली. दिमुथ के बाद दूसरे छोर पर संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे एंजेलो मैथ्यूज़ को भी जडेजा ने आउट कर मैच को भारत की झोली में डालने का पूरा मन बना लिया. मैथ्यूज़ 36 रन बनाकर जडेजा का तीसरा शिकार बने. 315 के कुल स्कोर पर मेज़बान टीम के 6 विकेट गंवाने के बाद जडेजा ने परेरा और डिसिल्वा को भी चलता किया और अपने टेस्ट करियर में 9वीं बार 5 विकेट चटकाए. अंत में श्रीलंकाई टीम के बचे दो विकेट 380 के स्कोर पर आउट हो गए और टीम इंडिया को श्रीलंका में रिकॉर्ड दूसरी सीरीज़ जीत मिली. इससे पहले लंच तक श्रीलंकाई टीम ने बेहद सधा हुआ खेल दिखाते हुए भारत की आज मैच खत्म करने की मंशा को पानी में मिला दिया था. लंच से पहले दिमुथ करुणारत्ने(नाबाद 136) और एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 28 रन) बनाकर खेल रहे थे. लंच के समय श्रीलंकाई टीम चार विकेट खोकर 302 रन बना चुकी थी. हालांकि, वह भारत की ओर से बनाए गए स्कोर से अब भी 137 रन पीछे थी. लेकिन लंच के बाद पासा पूरी तरह से पलट गया. अपने तीसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 209 रनों से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम ने रविवार को दिन के पहले सत्र में अपने दो विकेट गंवाए थे. पहले दिन की नाबाद जोड़ी करुणारत्ने और मेलिंडा पुष्पकुमारा (16) ने तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 230 तक पहुंचाया था कि इसी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन ने पुष्पकुमारा को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद करुणारत्ने का साथ देने आए कप्तान दिनेश चांडीमल केवल दो रन ही बना पाए थे कि वह रवींद्र जड़ेजा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए. चांडीमल के आउट होने के बाद मैथ्यूज ने करुणारत्ने के साथ टीम की पारी को संभाला और भोजनकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए 61 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया. लेकिन लंच के बाद पूरी श्रीलंकाई टीम 84 रन जोड़कर अफने 6 विकेट गंवा बैठी. भारत के लिए दूसरी पारी में रविन्द्र जडेजा ने 5, हार्दिक पांड्या और अश्विन ने 2 जबकि उमेश यादव ने एक विकेट चटकाया. श्रीलंका के खिलाफ भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसी स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की पहली पारी 183 रनों पर ही समेट दी. पहली पारी में भारत की तरफ से आर अश्विन ने 5 विकेट चटकाए थे. टीम इंडिया की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 133 रन, अजिंक्ये रहाणे 132 रन, रविन्द्र जडेजा 70, साहा 67, केएल राहुल 57 और अश्विन ने 54 रन बनाए थे. कप्तान विराट कोहली ने इसके बाद श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया. जो मैच के आखिर में सही साबित हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget