एक्सप्लोरर

T20 World Cup: आईसीसी ने किया बड़ा फैसला, स्टेडियम में 70 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ खेले जाएंगे टी20 वर्ल्ड कप के मैच

T20 World Cup: दर्शकों की संख्या के लिहाज से ये कोविड-19 महामारी के दौर में यूएई में आयोजित सबसे बड़ा इवेंट होगा. आईपीएल के बाद 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यहां ये टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. 

T20 World Cup: यूएई और ओमान में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैदान में दर्शकों की संख्या को लेकर आईसीसी ने बड़ा फैसला किया है. आईसीसी ने रविवार को कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों के दौरान 70 प्रतिशत दर्शकों को मैदान में आने की इजाजत होगी. दर्शकों की संख्या के लिहाज से ये टूर्नामेंट कोविड-19 महामारी के दौर में यूएई में आयोजित सबसे बड़ा इवेंट होगा. आईपीएल के बाद 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यहां ये टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. 

यूएई और ओमान में होने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी BCCI कर रही है. आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "मैदान में दर्शकों की संख्या को लेकर हमनें और बीसीसीआई ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर गहन विचार विमर्श किया. इसके बाद ही हमनें दर्शकों की ये संख्या तय की है. साथ ही हमनें ये भी तय किया है कि, इस दौरान सभी मैदानों पर सुरक्षित माहौल और कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा."

वर्ल्ड कप के लिए टिकट की बिक्री हुई शुरू  

टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई और ओमान दोनों ही जगह टिकट की बिक्री शुरू हो गई है. अबू धाबी के स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग पॉड्स भी बनाए गए हैं. हर एक पॉड्स में चार दर्शकों की अनुमति होगी. इसके अलावा ओमान क्रिकेट एकेडमी में अस्थाई स्ट्रक्चर भी बनाया गया है जिसमें बैठकर 3000 दर्शक मैच देख सकेंगे. 

17 अक्टूबर से होगी शुरुआत 

15 अक्टूबर को आईपीएल फाइनल के एक दिन बाद ही 17 अक्टूबर टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो जाएगी. इस साल ये वर्ल्ड कप भारत ने ही होना था लेकिन कोविड-19 के चलते इसे यूएई और ओमान में शिफ्ट किया गया है. हालांकि टूर्नामेंट की मेजबानी BCCI ही कर रहा है. 17 अक्टूबर को ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच होने वाले क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट के मैच से इसकी शुरुआत होगी. ये क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट आठ देशों के बीच खेला जाएगा. जिसमें से चार टीमें सुपर-12 राउंड यानी मेन इवेंट के लिए क्वॉलिफाई करेंगी.

भारत समेत आठ टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर पहले ही सुपर-12 में अपनी जगह बना चुकी हैं. भारत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जानिए कितनी है कीमत

KKR vs SRH: कोलकाता ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget