एक्सप्लोरर

KKR vs SRH: कोलकाता ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम

Kolkata vs Hyderabad: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले.

Kolkata vs Hyderabad: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 49वें मुकाबले में इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन बनाए थे. इसके जवाब में केकेआर ने चार विकेट खोकर अंतिम ओवर में जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है. 

कोलकाता की 13 मैचों में यह छठी जीत है. वो प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है. हालांकि, उसके लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस भी इस रेस में शामिल हैं. हालांकि, केकेआर का नेट रन रेट मुंबई और राजस्थान से काफी बेहतर है. 

केकेआर को आसानी से मिली जीत

प्लेऑफ में पहुंचनी की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए केकेआर को हर हाल में इस मैच जीत दर्ज करनी थी. हालांकि, उसके गेंदबाजों ने इसे और भी आसान बना दिया था. केकेआर के गेंदबाजों ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और हैदराबाद को सिर्फ 115 रनों पर रोक दिया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने वेंकटेश अय्यर 08 और राहुल त्रिपाठी 07 के विकेट जल्द गंवा दिए, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और नितीश राणा ने 55 रनों की साझेदारी करके उसकी जीत सुनिश्चित कर दी. 

गिल ने 51 गेंदो में 10 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली. वहीं नितीश राणा ने 33 गेंदो में तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए. वहीं अंत में दिनेश कार्तिक 12 गेंदो में 18 रन और कप्तान इयोन मोर्गन दो गेंदो में दो रन बनाकर नाबाद लौटे. कार्तिक ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. 

एक बार फिर फ्लॉप रहे हैदराबाद के बल्लेबाज़

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में रिद्धिमान साहा खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इसके बाद केकेआर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी और केन विलियमसन और जेसन रॉय को बांधे रखा. चौथे ओवर में सिर्फ 16 रनों के स्कोर पर रॉय आउट हुए. उन्होंने 13 गेंदो में 10 रन बनाए. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन पवेलियन लौटे. उन्होंने 21 गेंदो में चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए. कुछ ही देर में अभिषेक शर्मा छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

51 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अब्दुल समद और प्रियम गर्ग ने हैदराबाद की पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन ये दोनों भी तेज़ी से रन नहीं बना सके. गर्ग 31 गेंदो में एक छक्के की बदौलत 21 रन बनाकर आउट हुए. वह छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर लपके गए. इसके बाद समद ने तीन छक्के जड़े, लेकिन वह भी 18 गेंदो में 25 रन ही बना सके. इसके अलावा राशिद खान ने 08 और जेसन होल्डर ने 02 रन बनाए. वहीं अंत में भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल 7-7 रनों पर नाबाद लौटे.

केकेआर के लिए  मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं टिम साउथी ने भी 26 रन देकर दो सफलता हासिल की, और शिवम मावी ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए. साथ ही शाकिब अल हसन को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget