एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के शानदार प्रदर्शन में भी सुरेश रैना की खराब फॉर्म जारी

उमंग शर्मा (नाबाद 131) की शतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्राफी ग्रुप ए के मैच के तीसरे दिन असम के खिलाफ दूसरी पारी में दो विकेट पर 229 रन बनाए. इस प्रदर्शन की मदद से उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अब उत्तर प्रदेश की कुल बढ़त 260 रन की हो गयी.

गुवाहाटी: उमंग शर्मा (नाबाद 131) की शतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्राफी ग्रुप ए के मैच के तीसरे दिन असम के खिलाफ दूसरी पारी में दो विकेट पर 229 रन बनाए. इस प्रदर्शन की मदद से उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अब उत्तर प्रदेश की कुल बढ़त 260 रन की हो गयी. इससे पहले असम ने दिन की शुरुआत कल के स्कोर छह विकेट पर 279 रन से आगे से की और उनकी पूरी टीम 318 रन पर सिमट गयी. उत्तर प्रदेश की ओर से सौरव कुमार ने पांच विकेट लिये. उनके अलावा अंकित राजपूत ने दो और इशरार अजीज, मोहम्मद सैफ और कप्तान सुरेश रैना को एक-एक सफलता मिली. उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 31 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि फार्म में वापसी की राह देख रहे रैना अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, वह 33 रन पर पागबाधा आउट हो गये. दिन का खेल खत्म होते समय उमंग के साथ मोहम्मद सैफ(38) क्रीज पर है और दोनों के बीच 99 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है. सुरेश रैना के प्रदर्शन पर सभी निगाहें जमी हुई थीं. एक समय पर भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर की जान माने जाने वाले सुरेश रैना लंबे समय से टीम से बाहर हैं. रैना ने भारत के लिए 223 वनडे मैचों में 5568 रन, जबकि 65 टी20 में 1307 रन बनाए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट मुकाबले भी खेले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget