एक्सप्लोरर

WATCH: कमबैक मैच में 3 कैच, 2 चौके और 1 छक्के से छा गए सुरेश रैना

सुरेश रैना की पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कल रात जोहानिसबर्ग में जाकर पूरी हुई. टीम इंडिया के इस 31 वर्षीय बल्लेबाज़ को बीती रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.

नई दिल्ली/जोहानिसबर्ग: सुरेश रैना की पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कल रात जोहानिसबर्ग में जाकर पूरी हुई. टीम इंडिया के इस 31 वर्षीय बल्लेबाज़ को बीती रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. इन्होंने प्लेइंग इलेवन में खुद की उपयोगिता को भी सही साबित कर दिया. सुरेश रैना ने कल भले ही बल्ले से बड़ा कमाल ना किया हो लेकिन फील्डिंग के दौरान तीन बड़े और महत्वपूर्ण कैच लपककर उन्होंने मैच को भारत की ओर ढकेल दिया. आइये जानें रैना लपके किस-किसके कैच: पहला कैच: दक्षिण अफ्रीकी पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमर ने मेज़बान कप्तान जेपी डूमिनी को गेंद फेंकी, जिसे बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डूमिनी ने हवा में उड़ा दिया. लेकिन ये गेंद हवा में बाउंड्री की ओर जा रही थी कि रैना ने उलटी दौड़ लगाकर इस मुश्किल कैच को बाउंड्री के पास आसानी से लपक लिया. जिस वक्त रैना ने ये कैच लपका तब दक्षिण अफ्रीकी टीम 4.5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर खेल रहा था. अगर इस मौके पर भारत सबसे अनुभवी डूमिनी का कैच छोड़ देता तो फिर टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ सकती थी. दूसरा कैच: इसके बाद पारी के 18वें ओवर में रैना ने इनफॉर्म बल्लेबाज़ क्लासों का कैच लपककर मेजबान टीम की कमर ही तोड़ दी. उन्होंने भुवनेश्वर की गेंद पर 16 रन के स्कोर पर उन्हें चलता किया. तीसरा कैच: मैच के अहम वक्त पर रैना ने उस बल्लेबाज़ का कैच लपका, जिसकी विकेट बहुत ज्यादा जरूरी थी. 18वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने आए क्रिस मोरिस पहली गेंद पर ही लॉन्ग ऑन पार करने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद आगे ही रह गई. रैना ने आगे दौड़ लगाते हुए मोरिस का शानदार और सबसे ज़रूरी कैच लपका और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी. बल्ले से भी दिखाए हाथ: इन तीनों कैचों के अलावा उन्होंने बल्ले से भी अपना थोड़ा योगदान दिया. रैना ने 7 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली. कप्तान विराट और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर भेजा. उन्होंने किया भी बिल्कुल वैसा ही. अपनी 7 गेंदों की पारी में उन्होंने 2 चौके और एक गगनचुंभी छक्का भी लगाया. हालांकि इस पारी को वो ज्यादा लंबा नहीं ले जा सके. लेकिन उनकी पारी से टीम को जिस मोमेंटम की तलाश थी वो मिल गया. देखें रैना का छक्का:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget