एक्सप्लोरर

'सुपरमैन' साहा की सुपर कैच ने बदल दिया गेम!

सुपरमैन' साहा की सुपर कैच ने बदल दिया गेम!
नई दिल्ली/इंदौर: अपने दूसरे घरेलू मैदान पर खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को आठ विकेट से हरा दिया. बैंग्लोर से मिले 149 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने हाशिम अमला (नाबाद 58) और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 43) की सधी हुई पारियों के दम पर 33 गेंद शेष रहते 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. पंजाब की इस आसान जीत की असल नींव रखी पंजाब टीम के गेंदबाज़ों ने. जिन्होंने एबी डीविलियर्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ी क्रम को अपनी गेंदों पर बांधे रखा. लेकिन मुकाबले में एक टर्निंग पॉइंट पंजाब की गेंदबाज़ी के दौरान एक शानदार कैच भी रहा. जी हां पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर मंदीप सिंह ने एक शॉट खेला जो गेंद सीधे बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन की तरफ गया लेकिन विकेटकीपर रिद्धीमन साहा के शानदार विकेटकीपिंग कौशल ने इस कैच को लपककर फील्डिंग का बेहतरीन नमूना पेश किया. साहा गेंद का पीछा करते हुए लगभग बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे और गेंद को बिल्कुल सही तरह से जज करते हुए उन्होंने हवा में उछलकर ये शानदार कैच लपक लिया. जिस वक्त साहा ने ये कैच लपका उस वक्त एबी डीविलियर्स और मंदीप सिंह के बीच 46 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी थी लेकिन इस विकेट की वजह से एक नया बल्लेबाज़ मैदान पर आया और एबीडी और बिन्नी को मैदान पर जमने के लिए कुछ और ओवर संभलकर खेलना पड़ा. अगर पारी 14वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट नहीं गिरता तो आरसीबी का स्कोर 148 की बजाए 170 रनों के आस-पास हो सकता था लेकिन साहा ने शानदार कैच लपक मुकाबले में अहम रोल अदा किया.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget