एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ ने की विराट की तारीफ, कहा-पैटर्नल लीव के लिए आवाज़ उठाने का श्रेय कोहली को मिलना चाहिए

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैच की सीरीज में पहला टेस्ट मैच हार कर पिछड़ गई है. वहीं इस बीच कप्तान विराट कोहली आज भारत लौट रहे हैं. विराट कोहली के पैटर्नल लीव पर जाने का स्टीव स्मिथ ने समर्थन किया है. उनका कहना है कि क्रिकेट में पैटर्नल लीव के लिए विराट कोहली को श्रेय देना चाहिए.

एडीलेडः आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली को अपने बच्चे के जन्म को क्रिकेट पर प्राथमिकता देने का श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि भारतीय कप्तान पर पूरी टेस्ट श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया में रुकने का काफी दबाव था. एडीलेड में पहले टेस्ट में आठ विकेट की हार के बाद भारतीय टीम चार टेस्ट की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गई है.

आज भारत लौट रहे विराट

कोहली मंगलवार को स्वदेश रवाना होंगे जिससे कि अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रह सकें. वहीं दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा. स्मिथ ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘बेशक यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है कि वह बाकी श्रृंखला में नहीं खेलेगा. हमें देखना होगा कि वह पहली पारी में किस तरह खेला. यह गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ स्तरीय प्रदर्शन था.’’

स्मिथ ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले टेस्ट के बाद उसे बधाई दी और कहा कि आपकी यात्रा सुखद रहे, उम्मीद करता हूं कि बच्चे के साथ सब कुछ सही रहेगा. अपनी पत्नी को मेरी ओर से शुभकामनाएं दीजिएगा.’’ स्मिथ ने आगे कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि उस पर यहां रुकने के लिए काफी दबाव रहा होगा लेकिन कदम उठाना और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटना, इसके लिए उसे श्रेय जाता है. वह निश्चित तौर पर इसका गवाह बनना चाहता है.’’

पिंक गेंद के पक्षधर नहीं स्मिथ

कोहली ने पहले डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में 74 रन बनाए थे जो दोनों टीमों की ओर से किसी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था. स्मिथ सिर्फ एक रन बना पाए थे. स्मिथ आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के नजरिये से भी सहमत नहीं हैं कि सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

टेस्ट में हो लाल गेंद का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर मैं चाहूंगा कि लाल गेंद का क्रिकेट जिंदा रहे. मुझे लगता है कि एक श्रृंखला काफी है. जैसा कि हमने एडीलेड में देखा, इसने शानदार काम किया, यह दर्शनीय था. हमने काफी अच्छे डे-नाइट मैच खेले हैं.’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘लेकिन कुल मिलाकर निजी तौर पर मैं लाल गेंद का काफी क्रिकेट खेलना चाहता हूं.’’

इसे भी पढ़ें

Aus v Ind: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर कैफ ने किया ट्वीट, हरभजन सिंह ने 'अंग्रेजी' को लेकर किया ट्रोल

Aus v Ind 2nd Test: गावस्कर बोले- पृथ्वी की जगह केएल राहुल करें पारी का आगाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग 11
LIVE: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग 11
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget