एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, स्मिथ-वार्नर की हुई वापसी

World Cup 2019: बॉल टेंपरिंग विवाद का एक साल बीत जाने के बाद स्मिथ और वार्नर की टीम में वापसी हुई है.

World Cup 2019: इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण प्रतिबंध झेल चुके ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं.

टीम की कमान एरोन फिंच को सौंपी गई जिनके नेतृत्व में आस्ट्रेलिया ने हाल में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को चोटिल होने के कारण टीम में जगह नहीं मिली, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब को चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना. लंबे समय से चोट से जूझ रहे मिशेल स्टार्क की टीम में वापसी हुई है.

विश्व कप के समय 14 सदस्यीय आस्ट्रेलिया-ए टीम इंग्लैंड में काउंटी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी. अगर विश्व कप में कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो आस्ट्रेलिया-ए टीम में से किसी को सब्स्टीट्यूट के तौर पर चुना जाएगा.

मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, "बेहतरीन खिलाड़ियों की मौजूदगी और प्रत्येक स्थान के लिए हुई प्रतिस्पर्धा के कारण 15 सदस्यीय टीम चुनना थोड़ा मुश्किल रहा."

होंस ने कहा, "दुर्भाग्यवश, हाल ही में भारत और यूएई का दौरा करने वाले टीम में शामिल पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर और केन रिचर्डसन को विश्व कप में जगह नहीं मिली है, उनके स्थान पर स्मिथ, वार्नर और स्टार्क को टीम में शामिल किया गया है. बाहर किए गए तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए आस्ट्रेलिया-ए की टीम का हिस्सा होंगे."

उन्होंने कहा, "हेजलवुड को ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम में जगह दी गई है. उन्होंने कुछ समय तक उच्चतम स्तर पर क्रिकेट नहीं खेली है और हमें लगता है कि इंग्लैंड दौर पर उच्च श्रेणी की क्रिकेट खेलने से उनकी अच्छी तैयारी हो जाएगी. हमारा ध्यान बड़े एशेज दौरे की शुरुआत के लिए जोश को तैयार करने पर है."

टीम : एरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडॉफ, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर और एडम जम्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: इंदौर में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 आज; पढ़ें लाइव अपडेट्स
Live: इंदौर में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 आज; पढ़ें लाइव अपडेट्स
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget