एक्सप्लोरर

श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने कोच मिकी आर्थर से बताया- पसीने से नहीं चमक रही है गेंद, सिर्फ बढ़ रहा है वज़न

कोविड-19 ब्रेक के बाद ट्रेनिंग कर रही श्रीलंकाई टीम के गेंदबाज़ों ने मुख्य कोच मिकी आर्थर को बताया कि पसीने से गेंद में चमक नहीं आ रही है, बल्कि इससे गेंद का वज़न और बढ़ रहा है.

श्रीलंका: कोरोना महामारी के कारण बंद पड़ा क्रिकेट जब शुरू होगा तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए क्रिकेट में अब लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है. हालांकि, गेंदबाज़ गेंद को चमकाने के लिए अपने पसीने का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ICC के इस नियम की जहां कुछ पूर्व क्रिकेटरों से सराहना की, वहीं कुछ ने इसे गेंदबाज़ी का अंत बता दिया. पहले ही कई दिग्गजों का मानना था कि पसीने से गेंद को उस तरह की शाइन नहीं मिलेगी, जैसे लार से मिलती है. अब इन बातों पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुहर लगा दी है.

कोविड-19 ब्रेक के बाद ट्रेनिंग कर रही श्रीलंकाई टीम के गेंदबाज़ों ने मुख्य कोच मिकी आर्थर को बताया कि पसीने से गेंद में चमक नहीं आ रही है, बल्कि इससे गेंद का वज़न और बढ़ रहा है.

आर्थर ने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, 'गेंदबाज़ों से बातचीत करना शानदार रहा. उन्होंने बताया कि पसीना गेंद को और भारी कर रहा है, इससे गेंद में चमक भी नहीं आ रही है. शाइन के लिए लार ही सबसे बेहतर विकल्प है. लेकिन जो भी हो अब जो मुश्किल है, उससे पार तो पाना ही होगा.'

अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली समिति ने की थी लार बैन की सिफारिश

गौरतलब है कि अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने सिफारिश की थी कि जब कोरोना के बाद खेल की वापसी हो तो इसमें लार का इस्तेमाल न हो. समिति ने यह सिफारिश खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समिति के एक सदस्य श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर भी थे.

इस बारे में आर्थर ने कहा, क्योंकि मैं आईसीसी क्रिकेट समिति का सदस्य हूं, इसलिए मुझे पता है कि लार के मुद्दे पर विचार और बहस किया जा सकता है. समिति की सिफारिश के बाद आप गेंद पर पसीने का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह साबित हो गया है कि असली खतरा पसीना नहीं है. समिति ने यह फैसला सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से लिया था.

गौरतलब है कि श्रीलंका के 13 खिलाड़ी 01 जून से ट्रेनिंग कैंप में अभ्यास कर रहे हैं. इनमें छह तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं.

श्रीलंका ने भारत को भेजा था प्रस्ताव

वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड की तरह श्रीलंका भी कोरोना काल के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करना चाहता था. श्रीलंका बोर्ड ने इसके लिए भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपने यहां सीरीज़ खेलने के लिए प्रस्ताव भी भेजा था. हालांकि, BCCI ने अभी इस बारे में कोई फैसला लेने से साफ इनकार कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
Cricketer on Students Protest: शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स
शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget