एक्सप्लोरर

SRH vs KKR: कोलकाता ने हैदराबाद को दिया 164 रनों का लक्ष्य, कार्तिक-मोर्गेन ने खेली बेहतरीन पारी

कोलकाता के लिए दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदो में नाबाद 29 रन बनाए. वहीं इयोन मोर्गेन ने 23 गेंदो में 34 रनों की पारी खेली.

SRH vs KKR: आईपीएल 2020 का 35वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में कोलकाता ने पहले खेलने के बाद हैदराबाद को 164 रनों का लक्ष्य दिया है. कोलकाता के लिए अंत में दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदो में नाबाद 29 रन बनाए. वहीं इयोन मोर्गेन ने 23 गेंदो में 34 रनों की पारी खेली.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत शानदार रही. राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 48 रन जोड़े. त्रिपाठी 16 गेंदो में 23 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए. अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया.

इसके बाद गिल और नितीश राणा ने दूसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की. 87 रनों के स्कोर पर गिल 36 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हुए. इसके तुरंत बाद नितीश राणा भी विजय शंकर की गेंद पर आउट हो गए. राणा ने तीन चौको और एक छक्के की बदौलत 20 गेंदो में 29 रन बनाए.

12.1 ओवर में 88 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान इयोन मोर्गेन ने आंद्रे रसेल को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा, लेकिन रसेल का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा. उन्होंने 11 गेंदो में सिर्फ 9 रन बनाए.

इसके बाद दिनेश कार्तिक और कप्तान इयोन मोर्गेन ने हैदराबाद के गेंदबाज़ों पर धावा बोल दिया. कार्तिक ने सिर्फ 14 गेंदो में दो चौको और दो छक्को की बदौलत नाबाद 29 रनों की पारी खेली. वहीं मोर्गेन ने 23 गेंदो में 34 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. हालांकि, वह काफी महंगे भी साबित हुए. उन्होंने अपने चार ओवर में 40 रन खर्च किए. इसके अलावा बसिल थंपी, विजय शंकर और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget