एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12: बेयरस्टो, वार्नर के अर्धशतकों की मदद से हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

पूर्व चैम्पियन हैदराबाद की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है. टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी हैदराबाद ने चेन्नई को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन पर रोक दिया और फिर 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

हैदराबाद: जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 61) और डेविड वार्नर (50) के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया.

पूर्व चैम्पियन हैदराबाद की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है. वहीं, मौजूदा चैम्पियन चेन्नई की नौ मैचों में यह दूसरी हार है और वह 14 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर कायम है. टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी हैदराबाद ने चेन्नई को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन पर रोक दिया और फिर 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

चेन्नई से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को वार्नर और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 66 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी. वार्नर ने 25 गेंदों पर 10 चौके लगाए.

वॉर्नर और बेयरस्टो का कमाल

वार्नर के आउट होने के बाद हैदराबाद ने कप्तान केन विलियम्सन (3) को 71 पर और विजय शंकर (7) को 105 के स्कोर पर गंवा दिया. हालांकि बेयरस्टो ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने दीपक हुड्डा (13) के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया. बेयरस्टो ने 44 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. यूसुफ पठान खाता खोले बिना नाबाद लौटे.

सिर्फ 132 रन ही बना पाई चेन्नई

इससे पहले, चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी. नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैच में उतरी चेन्नई को शेन वाटसन (31) और फॉफ डु प्लेसिस (45) ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 79 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दी.

बिलिंग्स के आउट होने के बाद टीम अंतिम 32 गेंदों पर 31 रन ही बना पाई, जिसकी वजह से वह बड़े स्कोर की ओर नहीं बढ़ पाई. चेन्नई की टीम अंतिम 10 ओवर में केवल 52 रन ही बना पाई. अंबाती रायडू ने 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 25 और रवींद्र जडेजा ने 20 गेंदों की पारी में नाबाद 10 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने दो और शाहबाज नदीम, विजय शंकर तथा खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget