एक्सप्लोरर

डिविलियर्स को नहीं मिला था कैंप्टेंसी का कोई ऑफर, स्टार क्रिकेटर ने खबर को फर्जी बताया

डिविलियर्स ने 2018 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि कई मौकों पर डिविलियर्स टीम में वापसी की इच्छा जाहिर कर चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को दोबारा टीम की कमान मिलने की खबर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार को ऐसी खबरें सामने आई थी कि डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका की कमान दोबारा संभालने का ऑफर क्रिकेट साउथ अफ्रीका की तरफ से दिया गया है. हालांकि डिविलियर्स ने इस खबर का खंडन करते हुए इस बात को गलत करार दिया है.

एक टीवी चैनल ने यह खबर चलाई थी जिसे डिविलियर्स ने गलत बताया है. डिविलियर्स ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "वो खबर जिसमें कहा जा रहा है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मुझे राष्ट्रीय टीम की कप्तानी का प्रस्ताव दिया है, गलत है. इन दिनों किस बात पर विश्वास करना है, यह कहना मुश्किल है. मुश्किल समय. हर कोई सुरक्षित रहिए."

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के चीफ ग्रीम स्मिथ ने भी इस बात को फर्जी बताया है. सीएसए के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने भी इस खबर को फर्जी बताया है. स्मिथ ने ट्वीट किया, "माफ कीजिए, यह एक दम फर्जी खबर है."

बता दें कि डिविलियर्स ने 2018 में फैंस को चौंकाते हुए क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान कर दिया था. हालांकि डिविलियर्स पिछले साल अफ्रीकी टीम में वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं. डिविलियर्स ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया था. लेकिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें मौका नहीं दिया.

हालांकि डिविलियर्स तमाम देशों की टी-20 लीगों में खेलते रहते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हैं.

डिविलियर्स का खुलासा, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने दोबारा दिया था कप्तान बनने का प्रस्ताव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget