एक्सप्लोरर

BCCI में सौरव गांगुली की टीम का एक साल पूरा, लेकिन IPL के अलावा कोई सफलता नाम नहीं

कोरोना वायरस की वजह से सौरव गांगुली की टीम का कार्यकाल एक साल में कोई असर नहीं छोड़ पाया है. पिछले सात महीने से घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से ठप पड़ा है.

सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की टीम ने अपना एक साल पूरा कर लिया है. आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कराने के अलावा सौरव गांगुली की टीम एक साल में कोई सफलता हासिल नहीं कर पाई. सौरव गांगुली के कार्यकाल के असरदार साबित नहीं होने की सबसे बड़ी वजह कोरोना वायरस महामारी है.

सौरव गांगुली समेत उनकी टीम के चारों अधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ था. इस टीम ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) से 33 महीने बाद काम अपने हाथ में लिया था.

मार्च की शुरुआत से ही बीसीसीआई का कामकाज लगभग पूरी तरह से थम सा गया था. सौरव गांगुली बतौर अध्यक्ष किसी तरह से यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन करवाने में कामयाब हो गए, लेकिन फरवरी के बाद से अब तक टीम इंडिया ने ना तो इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है और ना ही घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेला जा रहा है.

पूरी तरह से ठप है घरेलू क्रिकेट

बीसीसीआई ने जनवरी 2021 से घरेलू क्रिकेट की वापसी के संकेत दिए हैं. एक राज्य संघ के अध्यक्ष ने कहा, "सभी अधिकारी बीसीसीआई में नए थे. ईमादारी से कहूं तो उन्हें ज्यादा समय नहीं मिला. वह सैटल होते इससे पहले ही कोविड ने सब कुछ रोक दिया था. प्राथमिकता आईपीएल को बचाने की थी, जो उन्होंने किया. आईपीएल चालू है और पैसा आ रहा है."

उन्होंने कहा, "लेकिन वो ज्यादा कुछ गतिविधियां नहीं कर सके, जैसे की कोविड के कारण घरेलू क्रिकेट का आयोजन. साथ ही भारत के पूर्व कप्तान बीसीसीआई अध्यक्ष हैं तो हम उम्मीद कर रहे थे कि वह घरेलू टूर्नामेंट में नए प्रारूप लेकर आएंगे."

वहीं पूर्वोत्तर के राज्य बीसीसीआई से दुखी हैं क्योंकि उन्हें उनके हिस्से का फंड नहीं मिला है. पूर्वोत्तर के राज्यों में बीसीसीआई को मुद्दों पर ध्यान देने और सुलझाने की जरूरत है.

बता दें कि बतौर अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल 9 महीने का ही था. लेकिन कार्यकाल बढ़ाने से जुड़ी हुई याचिका के सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की वजह से सौरव गांगुली अब तक अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं.

IPL 2020: धोनी बोले- बहुत तकलीफ होती है, कहां हुई है गड़बड़ यह भी बताया

IPL 2020: धोनी की अगुवाई वाली CSK पहली बार हासिल नहीं कर पाई यह मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget