एक्सप्लोरर

मैदान पर विराट के आक्रामक रवैये पर राहुल द्रविड़ को सताई चिंता

एमएस धोनी जब भारतीय टीम के कप्तान थे तो वो बेहद शांत स्वभाव के थे. मैदान पर धोनी को शायद ही गुस्सा करते देखा गया हो. लेकिन टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का व्यवहार और पर्सनेलिटी इससे बिल्कुल अलग है.

नई दिल्ली: एमएस धोनी जब भारतीय टीम के कप्तान थे तो वो बेहद शांत स्वभाव के थे. मैदान पर धोनी को शायद ही गुस्सा करते देखा गया हो. लेकिन टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का व्यवहार और पर्सनेलिटी इससे बिल्कुल अलग है. विराट मैदान पर बेहद आक्रामक रूप में नज़र आते हैं और विरोधियों को अपने इसी रवैये से दबाव में रखना चाहते हैं. लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान अंडर-19 और इंडिया ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ इस बात से थोड़ा अलग सोचते हैं. हाल ही में बेंगलोर में लिटरेचर फैस्टिवल के दौरान राहुल द्रविड़ ने कहा कि 'युवा खिलाड़ियों को अपने स्वभाव के मुताबिक ही रहना चाहिए.' इसके अलावा द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से पहले कोहली का अपमानजनक बयान भी बिल्कुल पसंद नहीं आया. द्रवि्ड़ ने कहा, 'एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से पहले कोहली ने अपमानजनक बयान दिया था, जो मुझे पसंद नहीं आया.' द्रविड़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से पहले विराट कोहली ने काफी आक्रामक बयान दिया था. जब उन्होंने इस चीज को अखबार में पढ़ा तो उन्हें बहुत बुरा लगा. viratchampionstrophy राहुल द्रविड़ ने ये भी कहा कि जब वो खेलते थे तो विराट कोहली की तरह व्यवहार करना उनके लिए सही नहीं था.' हालांकि इसके अलावा द्रविड़ ने कहा कि विराट मैदान पर अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी चुनौती देना चाहते हैं और आप इसके लिए उसे दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि इस वजह से वो अपना बेस्ट दे पाते हैं. द्रविड़ ने कहा कि 'सभी लोगों का रवैया बिल्कुल ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि सबका व्यवहार अलग होता है. हालांकि इस चीज़ को लेकर द्रविड़ ने अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि 'मुझे जिस बात की चिंता हो रही है वो ये कि बहुत सारे युवा विराट कोहली बनना चाह रहे हैं, बिना ये जाने की उनकी क्षमता क्या है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका, पॉवेल आउट; अर्शदीप को मिली सफलता
Live: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका, पॉवेल आउट; अर्शदीप को मिली सफलता
IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही रच दिया इतिहास, बना डाला सबसे बड़ा स्कोर
वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही रच दिया इतिहास, बना डाला सबसे बड़ा स्कोर
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget