एक्सप्लोरर

महिला हॉकी टीम से पुरुष हॉकी टीम के कोच बने शुअर्ड मरेन

नई दिल्ली: भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन अब पुरुष हॉकी टीम का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे. ऐसे में महिला टीम के मार्गदर्श्न की जिम्मेदारी जूनियर विश्व कप विजेता टीम के कोच हरेंद्र सिंह को सौंपी गई है. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. नीदरलैंड्स के निवासी मरेन को यूरोप दौरे से वापस लौटने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्हें पिछले सप्ताह इस पद से हटाए गए रोलेंट ओल्टमैंस के स्थान पर शामिल किया गया है. हॉकी इंडिया (एचआई) ने ओल्टमैंस को कोच पद से हटाते हुए कहा था कि वर्तमान में कोचिंग के प्रारूप से अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं. महिला हॉकी टीम चार मैचों के यूरोप दौरे का अंतिम मैच 18 सितम्बर को खेलेगी. हरेंद्र ने 2016 में विश्व कप की सफलता के बाद दोबारा जूनियर टीम के कोच पद के लिए आवेदन नहीं किया था. वह अब सीधे महिला टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. साई ने अपने एक बयान में कहा, "हरेंद्र की कोचिंग और विशेषज्ञता के कौशल को साई और एचआई ने भी माना है और इस कारण उन्हें संयुरक्त समिति की बैठक में महिला टीम के कोच पद का कार्यभार सौंपा गया." बयान में कहा गया कि साई और एचआई ने हरेंद्र के वर्तमान और पिछले प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. उनके मार्गदर्शन में ही जूनियर टीम ने पिछले साल लखनऊ में आयोजित विश्व कप टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी. हरेंद्र को 2008 से 2009 तक पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. मरेन इससे पहले नीदरलैंड्स की महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच थे, जिसने 2016 में आयोजित रियो ओलम्पिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
‘विराट कोहली मेरे भाई हैं…’ पीवी सिंधू के बयान ने जीता फैंस का दिल
‘विराट कोहली मेरे भाई हैं…’ पीवी सिंधू के बयान ने जीता फैंस का दिल
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget