एक्सप्लोरर

बैडमिंटन: हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे सायना, सिंधु और प्रणॉय

भारत के लिए हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार का दिन मिला-जुला रहा. देश की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु ने दूसरे दौर में कदम रख लिया है.

कॉव्लून: भारत के लिए हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार का दिन मिला-जुला रहा. देश की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु ने दूसरे दौर में कदम रख लिया है. पुरुष एकल वर्ग में एच.एस. प्रणॉय के अलावा, अन्य भारतीय खिलाड़ियों बी.साई.प्रणीत, पारुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में 44वीं विश्व वरीयता प्राप्त डेनमार्क की मेटे पॉल्सन को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 23-21 से मात दी. सायना का सामना दूसरे दौर में नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी चेन युफेई से होगा.

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी लेयुंग युएट येइ को मात दी. सिंधु ने 26 मिनट के भीतर ही येइ को 21-18, 21-10 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया.

पुरुष वर्ग में कश्यप और सौरभ को हार का सामना करना पड़ा है. क्वालीफायर मुकाबलों से मुख्य ड्रॉ में कदम रखने वाले कश्यप को पहले दौर में दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी लीड डोंग वेई ने 15-21, 21-9, 22-20 से मात दी.

सौरभ को इंडोनेशिया के टोमी सुगियाटरे ने सीधे गेमों में 21-15, 21-8 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. प्रणॉय ने अपना अच्छा प्रयास जारी रखते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी हु युन को मात दी.

प्रणॉय के लिए यह मैच आसान नहीं रहा. उन्हें पहले गेम में युन ने 19-21 से मात दी. इसके बाद, खेल में वापसी करते हुए एक घंटे एक मिनट तक चले मैच में बाकी दो गेम में हांगकांग के खिलाड़ी युन को 21-17, 21-15 से मात देकर जीत हासिल की. दूसरे दौर में प्रणॉय का सामना गुरुवार को जापान के खिलाड़ी काजुमासा साकाई से होगा.

प्रणीत को पहले दौर में मिली हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोन वान हो ने पुरुष एकल वर्ग में प्रणीत को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया. दक्षिण कोरिया के वान हो ने 16वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणीत को 35 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-8, 21-16 से मात दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget