एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: ऐतिहासिक मैच में सिद्धेष लाड ने मैच ड्रॉ करवाकर मुंबई की बचाई लाज

रणजी ट्रॉफी के ऐतिहासिक मैच में लगभग चार घंटे तक बल्लेबाजी कर सिद्धेष लाड ने बड़ौदा के खिलाफ मैच ड्रॉ करवा कर मुंबई को एक अंक दिलाने में सफल रहा. रणजी ट्रॉफी में मुंबई का यह 500वां मैच था.

मुंबई: रणजी ट्रॉफी के ऐतिहासिक मैच में लगभग चार घंटे तक बल्लेबाजी कर सिद्धेष लाड ने बड़ौदा के खिलाफ मैच ड्रॉ करवाकर मुंबई को एक अंक दिलाने में सफल रहा. रणजी ट्रॉफी में मुंबई का यह 500वां मैच था.

मुंबई के लिए इस ऐतिहासिक मैच में शुरू से ही कुछ भी अनुकूल नहीं रहा. पहले उसकी टीम 171 रन पर ढेर हो गयी. इसके जवाब में बड़ौदा ने अपनी पारी नौ विकेट पर 575 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से 404 रन की बढ़त हासिल की. मुंबई के सामने अब पारी की हार से बचने की चुनौती थी जिसमें आखिर में वह सफल रहा.

मैच के चौथे और अंतिम दिन मुंबई ने सुबह अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 102 रन से आगे बढ़ायी लेकिन भारतीय टीम के सदस्य अंजिक्य रहाणे (45) दिन के 20वें ओवर में पवेलियन लौट गये. उन्हें स्वप्निल सिंह (55 रन देकर दो) ने बोल्ड किया. लाड ने यहीं पर क्रीज पर कदम रखा और फिर बड़ौदा की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

सिद्धेष लाड ने सूर्यकुमार यादव (44) के साथ छठे विकेट के लिये 79 रन जोड़े. दीपक हुड्डा ने यादव को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी. इसके बाद लाड और नये बल्लेबाज अभिषेक नायर ने विकेट बचाये रखने के लिये अपना सारा कौशल झोंक दिया. सिद्धेष लाड ने अपनी पारी के दौरान 238 गेंदें खेली तथा सात चौके लगाये. नायर ने 108 गेंदों पर आठ रन बनाये.

ऑफ स्पिनर कार्तिक ककाडे ने हालांकि नायर को आउट करके बड़ौदा की उम्मीद जगायी लेकिन धवल कुलकर्णी (31 गेंदों पर नाबाद दो रन) ने लाड का अच्छा साथ दिया. मुंबई ने आखिर में अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 260 रन बनाये.

मुंबई का ग्रुप सी में यह तीसरा ड्रा है और वह 11 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. बड़ौदा के चार मैच में सात अंक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget