एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में भी सौरव गांगुली की धूम, इस बड़े खिलाड़ी ने कहा- इंडियन क्रिकेट को इस बंदे ने बदला

सौरव गांगुली के BCCI के अध्यक्ष बनने को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है इस बंदे ने इंडियन क्रिकेट को बदल कर रख दिया.

नई दिल्ली: सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत न सिर्फ देश बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इस फैसले का स्वागत किया है. शोएब ने कहा है कि BCCI की कमान सही हाथों में है. शोएब अख्तर ने कहा है कि सौरव गांगुली वह शख्स हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को बदला है. उन्होंने अपनी कप्तानी में खिलाड़ियों की मानसिकता बदली है.

अख्तर ने कहा,'' एक बंदा जो हिन्दुस्तान के क्रिकेट को बदलने आया था उसका नाम सौरव गांगुली था. पहले साल 1997-98 में मुझे नहीं लगता था कभी भारत पाकिस्तान को हरा पाएगा, लेकिन सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की मानसिक सोच बदल दी.'' आगे शोएब अख्तर ने कहा, ''वह एक निडर कप्तान थे. लोगों का मानना था कि वह मुझसे डरते थे लेकिन ऐसा नहीं था. अगर ऐसा होता तो वह कभी मेरे सामने ओपन करने नहीं आते.''

बता दें कि बंगाल क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले हैं. उनको निर्विरोध चुना जाना तय है. हालांकि गांगुली एक साल से भी कम समय के लिए बीसीसीआई बॉस होंगे. BCCI के नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति छह साल के लिए ही पद पर रह सकता है और वह पिछले पांच साल से बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर हैं.

अध्यक्ष बनना तय, क्या कहा गांगुली ने

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कमान मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के बाद मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं है. मैं एक क्रिकेटर की सोच से काम करूंगा. गांगुली ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि ऐसा पद काबिलियत से मिलता है. उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भारत की शान बताया. सौरव गांगुली ने कहा, ‘’मुझे सभी लोगों ने काफी सपोर्ट किया है. जिन लोगों ने मुझे चुना है, सभी को मैं धन्यवाद देता हूं. ये पद मेरे लिए एक इज्जत की तरह है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगा. मैं सबकी सहायता से बीसीसीआई का अध्यक्ष बना हूं.’’

ये भी पढ़ें:

EXCLUSIVE: BCCI चीफ बनने के बाद गांगुली बोले- मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं, क्रिकेटर की सोच से काम करूंगा

सौरव गांगुली ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, कही ये बड़ी बात

शाहरुख खान ने जैकी चैन और वां दाम से की मुलाकात, यहां देखिए तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार
यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget