एक्सप्लोरर

टीम इंडिया को बड़ा झटका, विश्वकप से बाहर हुए शिखर धवन, ऋषभ पंत टीम में शामिल

विश्व कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टूर्नामेंट से चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है.

बता दें कि शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अंगूठे में चोट लग गई थी. जिसके बाद धवन को शुरुआत में पहले 10 दिनों के लिए आराम दिया गया था, लेकिन उनके समय पर इस चोट से न उबर पाने के बाद अब उन्हें स्वदेश लौटना होगा.

कैसे लगी चोट शिखर धवन को ये चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 117 गेंदों की 109 रन की तूफानी पारी के दौरान लगी थी. पैट कमिंस की एक उठती हुई गेंद शिखर के अंगूठे पर लग गई थी. बाद में हुए स्कैन में धवन के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी. इस चोट की वजह से धवन न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे.

धवन की जगह टीम में ऋषभ पंत को मिला मौका

शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने अबतक केवल पांच वनडे मैच खेले हैं. पांच मैचों में ऋषभ पंत ने 93 रन बनाए हैं. हालांकि साल 2016 के अंडर 19 विश्वकप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और तभी वह क्रिकेट जगत की नजर में आ गए थे. पंत के टेस्ट करियर की बात करें तो अबतक उन्होंने 9 मैच खेले हैं जिसमें 696 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है. उनका सर्वाधिक स्कोर 159 है. पंत ने भारतीय टीम के लिए 15 टी-20 मैच भी खेले हैं. उन्होंने टी-20 में 233 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है.

ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है. 54 मैचों में उन्होंने 1736 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका ब्ल्लेबाजी औसत 36.17 और स्ट्राइक रेट 162.7 का रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget