एक्सप्लोरर

INDvsAUS आस्ट्रेलिया के लिए हमारे पास 'विशेष' रणनीति: शमी

INDvsAUS आस्ट्रेलिया के लिए हमारे पास 'विशेष' रणनीति: शमी
कोलकाता: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बुधवार को कहा कि भारतीय टीम के पास आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए विशेष रणनीति है. शमी ने हालांकि माना है कि आस्ट्रेलियाई टीम मजबूत है इसलिए उसे 5-0 से हराना मुश्किल होगा. आस्ट्रेलिया इस समय भारत दौरे पर है जहां वह पांच वनडे मैचों की और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. शमी ने संवाददातओं से कहा, "आस्ट्रेलिया काफी मुश्किल टीम है. हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते. हमारे पास उनको लेकर रणनीतियां हैं जिन्हें मैं यहां नहीं बता सकता." शमी और उमेश यादव को हाल ही में श्रीलंका दौरे पर टीम में न चुनते हुए आराम दिया गया था. इन दोनों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए चुनी गई टीम में वापसी की है. उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर मुश्किल पैदा कर सकते हैं. इस तेज गेंदबाज ने कहा, "दोनों विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं. हमारे पास उनके लिए भी रणनीति है. इस तरह के बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है. आस्ट्रेलिया पहले से ज्यादा मजबूत है, लेकिन हम अपनी ताकत पर ध्यान देंगे." रोटेशन पॉलिसी के तहत चयनकर्ताओं ने टीम के दो प्रमुख स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम दिया है. इस पर शमी ने कहा, "यह अच्छी बात है. अगर अहम खिलाड़ियों को कुछ दिनों के लिए आराम दिया जाता है तो इससे उन्हें अपने आप को और मजबूत करने का समय मिलता है." अश्विन और जडेजा की जगह टीम में चाइनामैन कुलदीप यादव, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को चुना गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ टी20 के लिए जापान तैयार, टीम का किया एलान; देखें कौन बना कप्तान
भारत के खिलाफ टी20 के लिए जापान तैयार, टीम का किया एलान; देखें कौन बना कप्तान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
Watch: चैंपियन कप्तान रिंकू सिंह का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम, बहन ने दिया सरप्राइज
चैंपियन कप्तान रिंकू सिंह का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम, बहन ने दिया सरप्राइज
पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स
पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget