एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप के किस मैच में ‘कांपने’ लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा

शाहिद अफरीदी ने 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से जुड़ा अनसुना किस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि मोहाली में भारतीय फैंस के शोर से पाकिस्तान के कुछ बल्लेबाज दबाव में आ गए थे और वो कांपने लगे थे.

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 2011 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. अफरीदी ने बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था, तब मोहाली के मैदान पर भारतीय फैंस का शोर इतना ज्यादा था कि कुछ पाकिस्तानी बल्लेबाज दबाव में आ गए थे और कांप रहे थे.

मोहाली में बना था दबाव का माहौल

यह मुकाबला 2011 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में खेला गया था. मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, मोहाली में हुआ था. उस समय अफरीदी पाकिस्तान टीम के कप्तान थे. अफरीदी ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि मैच की शुरुआत पाकिस्तान के लिए काफी अच्छी रही थी. सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज और कामरान अकमल ने करीब 90 रन की साझेदारी की थी और टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी. उस समय उन्हें लग रहा था कि पाकिस्तान मैच जीत सकता है.

पहले विकेट के बाद बदला माहौल

अफरीदी के मुताबिक, जैसे ही पहला विकेट गिरा, उसके बाद मैदान का माहौल पूरी तरह बदल गया. स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों का शोर इतना तेज हो गया कि बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ने लगा. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को फैंस से इतनी ऊर्जा मिल रही थी कि खिलाड़ी और ज्यादा जोश के साथ मैदान पर उतर आए. वहीं दूसरी ओर कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी उस माहौल में घबरा गए और बल्लेबाजी करते समय दबाव महसूस करने लगे.

फैंस की भूमिका को बताया अहम

अफरीदी का मानना है कि उस मैच में भारतीय दर्शकों की भूमिका काफी अहम रही. उन्होंने कहा कि जब स्टेडियम में हजारों लोग एक साथ अपनी टीम का समर्थन करते हैं तो उसका असर खिलाड़ियों पर जरूर पड़ता है. अफरीदी ने यह भी कहा कि कप्तान के तौर पर वह मैदान पर बैठकर यह सब महसूस कर रहे थे कि कैसे हर गेंद के साथ दबाव बढ़ता जा रहा है.

पाकिस्तानी दिग्गजों ने की भारत की तारीफ

इस बीच पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत की जीत की तारीफ की है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि भारतीय क्रिकेट का मजबूत ढांचा ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह है. उनका कहना है कि भारत लगातार नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार कर रहा है. बल्लेबाजी, स्पिन और तेज गेंदबाजी- हर विभाग में टीम के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं. यही कारण है कि भारतीय टीम बड़े टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 

यह भी देखें

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget