एक्सप्लोरर

Serena Williams: ओपरा विनफ्रे से टाइगर वुड्स तक, इन दिग्गज हस्तियों ने सेरेना विलियम्स के लिए शेयर की खास पोस्ट

US Open 2022: सेरेना विलियम्स ने पिछले महीने टेनिस से रिटायर होने के संकेत दिए थे. अब जब वह यूएस ओपन से बाहर हो गई हैं तो माना जा रहा है कि वह शायद ही अब टेनिस कोर्ट पर नजर आएंगी.

Serena Williams Retirement: टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) के लिए सोशल मीडिया पर दुनियाभर से 'थैंक्यू सेरेना' के संदेश आ रहे हैं. टेनिस प्रेमियों से लकेर खेल और कला जगत की बड़ी हस्तियां भी सेरेना के लिए स्पेशल पोस्ट कर रही हैं. यह इसलिए है क्योंकि आज यूएस ओपन 2022 (US Open 2022) में हुआ सेरेना विलियम्स का मुकाबला उनके करियर का फेयरवेल मैच समझा जा रहा है.

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन 2022 के तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की अजला टॉमलीजेनोविच ने उन्हें 7-5, 6-7(4), 6-1 से हराया. इस हार के बाद वह यूएस ओपन से बाहर होने के साथ-साथ संभवतः टेनिस कोर्ट से भी हमेशा के लिए बाहर हो गई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले महीने की शुरुआत में सेरेना ने टेनिस से रिटायर होने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि वह टेनिस से दूरी बना रही रही हैं. ऐसे में यूएस ओपन को उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा था. अब जब वह तीसरे राउंड का मैच हारकर बाहर हो गई हैं तो उन्हें टेनिस से रिटायर माना जा रहा है. 

इस मैच के बाद सेरेना ने जिस अंदाज में अपने फैंस को शुक्रिया कहा और अपने परिवार को याद किया, उस हिसाब से भी सेरेना का रिटायरमेंट पक्का समझा जा रहा है. बहरहाल, सोशल मीडिया पर इस दिग्गज खिलाड़ी को अपने शानदार करियर के लिए बधाइयां मिल रही हैं. आमजन से लेकर दिग्गज हस्तियां तक उन्हें याद कर रही हैं. कोई उन्हें युवा पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दे रहा है तो कोई उन्हें टेनिस में इतने साल तक लोगों का मनोरंजन करने के लिए शुक्रिया कह रहा है. इस लिस्ट में ओपरा विनफ्रे से लेकर टाइगर वुड्स जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. यहां देखें सेरेना के लिए रिएक्शन...

सेरेना लंबे वक्त से आउट ऑफ फॉर्म थी. यूएस ओपन के पहले करीब 450 दिन में उन्हें महज एक ही जीत हासिल हो सकी थी. यही कारण था कि उन्होंने अगस्त की शुरुआत में टेनिस से संन्यास लेने के संकेत दिए थे.

संन्यास की अटकलों के बीच सेरेना ने यूएस ओपन 2022 में दमदार शुरुआत की. उन्होंने पहले और दूसरे राउंड में अपने से बेहतर खिलाड़ियों को शिकस्त दी. पहले मैच में सेरेना ने डांका कोविनिच को और दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर-2 एनेट कोंतावेत को शिकस्त दी. तीसरे राउंड में उन्हें अजला के हाथों हार झेलनी पड़ी.

सेरेना विलियम्स की गिनती टेनिस जगत की महान खिलाड़ियों में होती है. उन्होंने अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं. सेरेना ने 1995 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. पिछले 27 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं. ओपन एरा में वह महिला और पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सिंगल ग्रैंड स्लैम जीतने वाली टेनिस खिलाड़ी रही हैं.

यह भी पढ़ें...

T20I Rankings: बाबर आजम से नंबर-1 का ताज छीन सकते हैं सूर्यकुमार यादव, इसी एशिया कप में हो सकता है उलटफेर

Virat Kohli: रेस्टोरेंट बिजनेस में उतरेंगे विराट, किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे पहला आउटलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget