एक्सप्लोरर

टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स रेडिट के को-फाउंडर एलेक्सिस के साथ रचाएंगी शादी

न्यूयार्क: अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहेनियन का विवाह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. सेरेना ने रेडिट पर ही कविता के जरिए इसका खुलासा किया.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सेरेना ने रेडिट पर बड़े ही रचनात्मक अंदाज में ओहेनियन के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया है. उन्हें एक कविता पोस्ट की है.

सेरेना ने अपनी कविता में लिखा है, "मैं घर लौटी/देर रात/मेरे इंतजार में तैयार था वाहन/कोई और भी था तैयार अपने बंधे बैक के साथ/यह वही जगह थी/जहां मुझे मिला था वह मेरा 'प्यारा'/पहली बार/आचानक/रोम थी वह जगह/फिर मिला मुझे वह उसी मेज पर/लेकिन इस बार वह मिला स्वेच्छा से/घुटनों पर झुका वह/उसने कहे वो चार शब्द/और मैंने हामी भर दी.."

समाचार-पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक, सेरेना पिछले एक साल से ओहेनियन के साथ संबंध में थीं, लेकिन बहुत कम लोगों को इस बारे में पता था. समाचार पत्र के अनुसार, सेरेना ने चार सप्ताह पहले ओहेनियन के साथ एक कॉस्ट्यूम पार्टी की तस्वीर साझा की थी.

ओहेनियन ने भी सेरेना की रेडिट पर पोस्ट इस कविता को अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा, "उन्होंने (सेरेना) हां कर दी." ओहेनियन ने रेडिट पर भी सेरेना के पोस्ट के जवाब में लिखा, "और आपने (सेरेना) ने मुझे पृथ्वी का सबसे सौभाग्यशाली व्यक्ति होने का मौका दिया."

उल्लेखनीय है कि सेरेना को दुनिया की सार्वकालिक महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है. उनके नाम 22 एकल मेजर खिताब हैं, जबकि 16 युगल खिताब. सेरेना अगले वर्ष करियर का सातवां आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने उतरेंगी.

वहीं ओहेनियन इंटरनेट की दुनिया में विश्व पटल पर जाना पहचाना नाम हैं. इंटरनेट आंत्रप्रान्योर, सामाजिक कार्यकर्ता और निवेशक होने के साथ-साथ ओहेनियन लेखक भी हैं और उनकी पुस्तक बेस्ट सेलर सूची में भी शामिल रही. उन्होंने 2005 में अपने मित्र स्टीफ हफमैन के साथ सोशल मीडिया वेबसाइट रेडिट की स्थापना की थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget