एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट में 'बेस्ट' ओपनर बल्लेबाज थे सहवाग: सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सुनील गावस्कर के बाद वीरेंद्र सहवाग को टेस्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ ओपनर बल्लेबाज बताया. गांगुली ने कहा कि दिल्ली का यह तूफानी बल्लेबाज मैदान के बाहर अपने अस्तित्व से अनजान था.

कोलकाता: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सुनील गावस्कर के बाद वीरेंद्र सहवाग को टेस्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ ओपनर बल्लेबाज बताया. गांगुली ने कहा कि दिल्ली का यह तूफानी बल्लेबाज मैदान के बाहर अपने अस्तित्व से अनजान था. गांगुली ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट-2017 में कहा, "मैं बड़े आराम से काम करने वाला शख्स हूं, लेकिन जब मैं 2000 में कप्तान बना, तब मुझे लगा की इस टीम को चीजें दूसरी तरह से करनी होगी. भारतीय होने के नाते हम आराम पसंद इंसान हैं."

पूर्व कप्तान ने कहा, "मेरी टीम में सहवाग था, जो मेरी नजरों में सुनील गावस्कर के बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट ओपनर बल्लेबाज हैं, लेकिन मैदान के बाहर एक इंसान के तौर पर वह जानते ही नहीं थे कि उनका भी कोई अस्तित्व है. वह सोते रहते थे और आपको टेस्ट मैच से पहले उन्हें बार-बार जबरदस्ती करते हुए जगाना पड़ता था."

गांगुली जब भारतीय टीम के कप्तान बने थे, तब भारत मैच फिक्सिंग विवाद से जूझ रहा था. गांगुली की कप्तानी की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने एक ऐसी टीम तैयार की जो एक टीम के तौर पर काफी मजबूत थी.

उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में पहले से ज्यादा मैच और सीरीज जीतीं. गांगुली ने 49 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की, जिनमें से 21 में जीत 13 में हार मिली. वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी थे. उनके इस रिकॉर्ड को बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा.

गांगुली की कप्तानी में ही भारत ने 2003 में आईसीसी विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी.

गांगुली ने कहा, "जब भारत 2001 में ऑस्ट्रेलिया में खेल रहा था तब मैंने देखा की यह अलग टीम है और लड़ने के लिए तैयार है. इसलिए एक कप्तान के तौर पर मुझे मैदान पर वो माहौल बनाना था जिसकी शुरुआत मुझसे होनी थी."

गांगुली ने कहा कि टीम चयन पहले की अपेक्षा अब ज्यादा पारदर्शी हो गया है.

उन्होंने कहा, "चयन प्रक्रिया अब पहले से ज्याता पारदर्शी हो गई है. आप जब अब की भारतीय टीम को देखते हैं और विराट कोहली जैसे ईमानदार तथा जुनूनी कप्तान को देखते हैं तो आप को पता चलता है कि यह कितना पारदर्शी है."

गांगुली ने कहा, "वह खिलाड़ियों को ध्यान से देखते हैं. हर कोई गलती करता है जो मान्य भी होती है. आप परिणाम देख सकते हैं कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है. मैंने जब 1996 में क्रिकेट शुरू की थी तब क्रिकेट अलग थी. यह खेल दिन ब दिन बेहतर होता जा रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget