एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्डकप की जीत के जश्न में भी अलग दिखे संजू सैमसन, उनके इस काम ने फैंस का दिल जीत लिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद संजू सैमसन का शांत और सादगी भरा अंदाज चर्चा में आ गया है. प्रेजेंटेशन स्टेज पर कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ उनकी शांत बातचीत ने फैंस का दिल जीत लिया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जहां मैदान पर जोरदार जश्न मना रही थी, वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन अपने अलग ही अंदाज से चर्चा में आ गए. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका शांत और सादगी भरा स्वभाव साफ नजर आ रहा है.

जश्न के बीच शांत बैठे दिखे संजू

टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर कई खिलाड़ी खुशी में झूमते नजर आए. हार्दिक पांड्या और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी जोश में जश्न मनाते दिखाई दिए. हालांकि संजू सैमसन ने इस पल को बिल्कुल अलग तरीके से जिया. वायरल वीडियो में देखा गया कि सैमसन प्रेजेंटेशन स्टेज के एक कोने में आराम से बैठे थे. उन्हें कैमरों की भीड़ या लाइमलाइट से कोई खास मतलब नहीं था. वह शांत होकर इस ऐतिहासिक जीत के पल को महसूस कर रहे थे.
 
इसी दौरान उन्होंने मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को अपने पास बैठने के लिए बुलाया. दोनों के बीच ट्रॉफी समारोह के दौरान हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई. उस समय सैमसन के हाथ में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड था. फैंस ने इस पल को “सादगी और क्लास का बेहतरीन उदाहरण” बताया है.

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

संजू सैमसन का यह शांत अंदाज उस शानदार प्रदर्शन के बाद देखने को मिला, जो उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में किया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 321 रन बनाए, जो भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रहे. इस दौरान उनका औसत 80.25 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 199.37 का था. सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा माने जा रहे हैं.

नॉकआउट मैचों में खेली मैच जिताऊ पारियां

सैमसन ने नॉकआउट मुकाबलों में भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए. इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन की अहम पारी खेली. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 89 रन बनाकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई.

प्लेइंग इलेवन में देर से मिला मौका

दिलचस्प बात यह रही कि टूर्नामेंट की शुरुआत में सैमसन टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. बाद में अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मौका मिला. इस मौके को सैमसन ने दोनों हाथों से भुनाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बीच संजू सैमसन का यह शांत और सादगी भरा अंदाज अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

यह भी पढ़ें

IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget