एक्सप्लोरर

US Open 2022: साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम में नजर नहीं आएंगी सानिया मिर्जा, चोट के चलते हुईं बाहर

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें कोहनी में चोट है और इसीलिए वह यूएस ओपन 2022 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

Sania Mirza, US Open 2022: सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने यूएस ओपन 2022 (US Open 2022) से अपना नाम वापस ले लिया है. कोहनी में चोट के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है. सानिया मिर्जा को यह चोट दो हफ्ते पहले लगी थी, जिससे वह उबर नहीं पाई हैं. मंगलवार सुबह एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने अपने फैंस को यह जानकारी दी.

सानिया ने लिखा, 'एक अच्छी खबर नहीं है. मैंने दो हफ्ते पहले कनाडा में खेलते हुए अपनी कोहनी को चोटिल कर लिया था. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह कितनी गहरी हो सकती है. मुझे कल अपनी चोट का स्कैन मिला. बदकिस्मती से मैंने अपने टेंडन (हड्डियों और पेशियों को जोड़ने वाले टिशू) को थोड़ा सा तोड़ लिया है. मुझे एक हफ्ते के लिए कोर्ट से दूर रहना होगा. मैं यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले चुकी हूं. यह बहुत ही गलत समय पर हुआ है. इससे मेरा रिटायर प्लान भी चेंज होगा. मैं आपको अपनी अपडेट्स देती रहूंगी.'

सानिया मिर्जा ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार के बाद एलान किया था कि साल 2022 के आखिरी में वह टेनिस से संन्यास ले लेंगी. संभवतः यूएस ओपन 2022 के साथ वह टेनिस को अलविदा कह सकती थीं. हालांकि अब चोट के चलते संभव है कि वह आगे किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपने इंटरनेशनल करियर की समाप्ति का एलान कर दें.

सानिया मिर्जा ने जीते हैं छह ग्रैंड स्लैम टाइटल
35 साल की सानिया भारत की सबसे बड़ी महिला टेनिस खिलाड़ी हैं. वह 2003 से लेकर अब तक लगातार टेनिस खेल रही हैं. वह अपने करियर में डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं. उन्होंने अब तक छह ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं. उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीता था. इसके बाद महिला डबल्स में वह साल 2015 में विंबलडन और यूएस ओपन और साल 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें..

IND vs PAK: 'बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी कमजोर लेकिन शाहीन के बिना पाकिस्तान...', पूर्व पाक क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान 

Watch: धोनी के साथ ट्रेनिंग या सचिन के साथ डिनर? रुतुराज गायकवाड़ ने दिया यह मजेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
Commonwealth Games 2026 Day-4 Schedule: आज भारत बनाम पाकिस्तान, देखें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का पूरा शेड्यूल
आज भारत बनाम पाकिस्तान, देखें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget